Meerut News: डेयरी संचालक पर गोलीबारी करने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, पैर में लगी गोली

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने डेयरी संचालक पर हमला करने वाले शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के जवाबी कार्रवाई में हमलावर बदमाश के पर में गोली लगने से घायल हो गया।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2023-10-23 15:03 GMT

डेयरी संचालक पर गोलीबारी करने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, पैर में लगी गोली: Photo-Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने डेयरी संचालक पर हमला करने वाले शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के जवाबी कार्रवाई में हमलावर बदमाश के पर में गोली लगने से घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मुठभेड में घायल हुए बदमाश इस्लाम(40) पुत्र अली मौहम्मद निवासी 131 नियर कसाई वाली मस्जिद पुरानी तहसील बनी सराय थाना कोतवाली मेरठ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक पिस्तौल और भारी संख्या में करतूत की बरामद किए गए हैं।

डेयरी संचालक पर किया था गोलीबारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार 19 अक्टूबर को थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शालीमार गार्डन क्षेत्र में डेयरी संचालक साहिल, उसके पिता एवं भाई पर अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी की गई थी। घटना के संबंध में वादी साहिल पुत्र गफ्फार निवासी गली नं0 7 शालीमार गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ व वादी के भाई व पिता के ऊपर जान से मारने की नियत से हुई फायरिंग के सम्बन्ध में थाना लिसाडी गेट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 602/23 धारा 147/148/149/323/452/307/506 भादवि में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

आरोपी ने जान से मारने की दी थी धमकी

इस घटना में शातिर शूटर सलमान उसका भाई आसिफ इस्लाम का नाम सामने आया था। हमले की वजह सलमान द्वारा साहिल की डेयरी पर कब्जा करना था। पीड़ितों का कहना है कि घटना से एक सप्ताह पहले सलमान ने साहिल और उसके स्वजन को डेयरी खाली करने को कहा था। साहिल ने डेयरी खाली करने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

उधर थाना लिसाड़ी गेट के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक सूचना के बाद आज तड़के मुखबिर की सूचना पर थाना लिसाड़ी गेट पुलिस शौकीन गार्डन के आम का बाग में सलमान के साथी इस्लाम को घेर लिया। पुलिस से बचने के लिए इस्लाम ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इस्लाम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इंस्पेक्टर के अनुसार इस्लाम के पास से एक पिस्तौल और काफी संख्या में कारतूस बरामद किए। सलमान शूटर के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा उनके छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश डाली जा रही है।

Tags:    

Similar News