Meerut News: हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने लगाया भारत माता का जयकारा, प्रोफेसर ने कहा- तिरंगा हमें जान से भी प्यारा है

Meerut News: सभी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कहा कि तिरंगा यात्रा में राष्ट्रवाद का प्रेम निहित है

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-08-14 15:40 GMT

हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने लगाया भारत माता का जयकारा: Photo- Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक दिन पूर्व से ही तिरंगा का खुमार चढ़ गया है । साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा की शुरुआत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कुलपति सचिवालय के बाहर से हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा कुलपति सचिवालय से शुरू होकर पूरे विश्वविद्यालय परिसर में घूमते हुए वापस कुलपति कार्यालय पर समाप्त हुई।

हाथों में तिरंगा लेकर लगा भारत माता का जयकारा

इस अवसर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने कहा कि तिरंगा यात्रा में राष्ट्रवाद का प्रेम निहित है, इससे राष्ट्रवाद की भावना जागृत होती है। तिरंगा हमारा मान, सम्मान और सभी भारतीय का स्वाभिमान है। एकता एवं अखंडता का प्रतीक तिरंगा हमें जान से भी प्यारा है।


एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का संकल्प

इसके सम्मान के लिए हर युवा एवं भारतीयों को जोड़ने का प्रयास है। एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करता है। आज राष्ट्रवाद की सफलता प्रबलता और इसको प्राथमिकता के साथ एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र का एहसास को लोगों के बीच जगाना है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए देशवासियों को राष्ट्रवाद के प्रति जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी भी बनती है।

तिरंगा यात्रा में कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र,प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर वीरपाल सिंह, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता, समन्वयक प्रोफेसर केके शर्मा, प्रोफेसर नवीन चंद लोहनी, प्रोफेसर अनिल मलिक, डॉक्टर जमाल अहमद सिद्दीकी, डॉक्टर प्रदीप चौधरी, डॉक्टर अलका तिवारी, डॉक्टर अनिल यादव, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता, डॉक्टर धनपाल सिंह, डॉक्टर आशीष कौशिक, इंजीनियर मनीष मिश्रा, इंजीनियर विकास त्यागी, इंजीनियर मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News