Meerut News: मेरठ का करोड़पति रिटायर्ड दरोगा, विजिलेंस छापे में 14.50 करोड़ की संपत्ति मिली

Meerut News: विजिलेंस टीम ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर के मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, कीर्ति पैलेस स्थित ए-63, ए-03 आवासों पर जांच-पड़ताल की है। टीम ने दरोगा से भी पूछताछ भी की है।;

Report :  Sushil Kumar
Update:2025-02-13 15:17 IST

 Meerut News  ( Pic- Social- Media)

Meerut News: आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान(विजिलेंस) की 22 सदस्यीय तीन टीमों ने बुधवार को रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह सैनी के निवास, स्कूल सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की। विजिलेंस टीम ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर केस्कूल सहित कई ठिकानों पर जागृति विहार स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, कीर्ति पैलेस स्थित ए-63, ए-03 आवासों पर जांच-पड़ताल की है। टीम ने दरोगा से भी पूछताछ भी की है।

विजिलेंस एएसपी इंदू सिद्धार्थ ने छापामारी कार्रवाई की जानकारी देते हुए आज बताया कि विवेचना के दौरान विजिलेंस की 22 सदस्यीय तीन टीमों ने 7 घंटे तक जांच की। टीम द्वारा बुधवार की सुबह महेंद्र सैनी के आवास कीर्ति पैलेस के ए-63, ए-3 और उनके जागृति विहार स्थित न्यू देहली पब्लिक स्कूल में एक साथ छापामारी की गई। इस स्कूल सोसाइटी की अध्यक्ष रिटायर्ड दरोगा की पत्नी शकुंतला देवी और प्रबंधक/महामंत्री बेटा अनुराग सैनी है। एएसपी के अनुसार महेन्द्र सिंह सैनी के ठिकानों पर दबिश देने के लिए कोर्ट से सर्च वारंट लिया गया था। उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान 11.5 करोड़ का स्कूल और 3 करोड़ के दो आवास मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग बैंकों के 10 खाते, 30 जगह जमीनें, प्लाट के कागजात बरामद किए गए हैं। इतना ही नहीं रिटायर्ड दरोगा के घर से करोड़ों की ज्वैलरी भी बरामद की गई है। इनकी लिस्ट बनाकर टीम ने सारा सामान, कागजात कब्जे में ले लिया है। इनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा स्कूल परिसर में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार,तीन स्कूटी के संबंध में जानकारी की जा रही है। स्कूल में लगे सभी उपकरण एवं फर्नीचर की इन्वेट्री तैयार कर ली गई है।

विजिलेंस एएसपी इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हुई थी। शासन के आदेश पर वर्ष 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जांच चल रही थी।

Tags:    

Similar News