UP News: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई, जल संसाधन विभाग के दफ्तरों में मारा छापा

UP News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज अपने विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के निरीक्षण की सूचना मिलते ही अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में हड़ंकप मच गया।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-04-13 13:10 GMT

 लखनऊ: औचक निरीक्षण करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Lucknow: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने (Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh) आज अपने विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण (Surprise inspection) किया। मंत्री के निरीक्षण की सूचना मिलते ही अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में हड़ंकप मच गया। जो कुर्सी पर मौजूद थे वह कार्य में लग गए और जो इधर-उधर थे वह फौरन दफ्तर की ओर भागे। स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई, जल संसाधन विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया और दफ्तर की साफ सफाई और फाइलों के सही से रख रखाव के निर्देश दिये।

कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद स्वतंत्रदेव सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर 100 दिन के कार्य योजना (100 day action plan) पर चर्चा की। उन्होंने सिंचाई और हर घर जल योजना की कार्य प्रगति को जाना।

बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को अपने विभागों के 100 दिन की कार्य योजना तैयार करने को कहा था। जिससे सरकार की योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियानवन हो सके। आज स्वतंत्र देव सिंह ने भी अपने विभाग की कार्य प्रगित को देखाकर और 100 दिन जो टारगेट दिया गया है उसे पूरा करने की बात कही।

किसानों को पानी की दिक्कत ना हो- स्वतंत्र देव सिंह

बता दें इससे पहले 11 अप्रैल को मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बीजेपी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विभाग के कार्यों को मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा था देश के अंदर डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। जल के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहा है, पीएम नरेंद्र मोदी का मानना है कि प्रदेश में पानी की कभी बाधा ना आये, किसानों को पानी की दिक्कत ना हो, नदियों में पानी की कमी न हो, इसके लिए जल मंत्रालय का गठन किया गया है। आजादी के 70 साल बाद भी लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

रोजगार देने के काम में भी हो रही तेजी

जल जीवन मिशन की शुरुआत के बाद 49 प्रतिशत जल लोगों को घरों में नल के माध्यम से पहुंच रहा है। पिछली यूपी की सपा, बसपा और केंद्र की कांग्रेस सरकार ने जल के लिए कोई काम नहीं किया है। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुद्ध जल देने के साथ-साथ रोजगार को देने का काम बहुत तेजी से किया जा रहा है। हर घर नल की योजना के अंतर्गत स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News