Mirzapur News: गांधीवादी 108 वर्षीय राजमणि पाण्डेय का निधन, विंध्याचल क्षेत्र में शोक की लहर

Mirzapur News: देश की आजादी की लड़ाई के साक्षी रहे और क्रांतिकारियों के मददगार, महात्मा गांधी के अनुयायी राजमणि पाण्डेय का 108 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।;

Update:2025-03-03 20:07 IST

Mirzapur News (Image From Social Media)

Mirzapur News: देश की आजादी की लड़ाई के साक्षी रहे और क्रांतिकारियों के मददगार, महात्मा गांधी के अनुयायी राजमणि पाण्डेय का 108 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जब पूरे देश में क्रांति की अलख धधक रही थी और गांधी के आंदोलनों में जनता सक्रिय रूप से भाग ले रही थी उस समय युवा राजमणि पाण्डेय भी क्षेत्रीय स्तर पर सक्रिय रहे थे। हालांकि वह जेल नहीं गए। शायद इसी वजह से उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पेंशन नहीं ली। 

राजमणि पांडेय के क्षेत्र में बहुत इज्जत और सम्मान था। अक्सर वह पैदल भी दूर दूर तक निकल जाते थे और लोगों के सुख दुख में शरीक होते थे उन के निधन से पूरे इलाके में गम का माहौल है। दूर- दूर से लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

राजमणि पाण्डेय का जन्म साल 1917 में हुआ था। वह विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी कला गांव के रहने वाले थे। महुआरी कला गांव के वह पांच बार निर्विरोध प्रधान भी रहे। इस दौरान उन्होंने बच्चों की शिक्षा, किसानों की समस्याओं के समाधान में खुद को लगाए रखा। युवाओं के लिए ग्रामीण स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराए जाने के भी वह हिमायती थे। उन्होंने युवाओं के स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा का समर्थन किया। गरीब परिवारों की बेटियों की शादी ब्याह में वह भरसक मदद करते रहे। राजमणि पांडे के दो पुत्र लक्ष्मी नारायण पांडेय व रामनारायण पाण्डेय हैं। भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडेय के वह दादा जी थे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व भाजपा नेताओं ने राजमणि पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News