Mirzapur News: महिला से छेड़खानी के बाद मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Mirzapur News: मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित में महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Report :  Brijendra Dubey
Update:2024-03-07 15:38 IST

 वायरल वीडियो क्लिप की एक फुटेज source: Newstrack  

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित में महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने इस मामले की शिकायत थाने में की थी। जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर मामला दर्ज कर कंतित निवासी युवक को गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई की गयी है। पूरी घटना कंतित के पास वाली दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। 

जानिए क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के कंतित में एक महिला किराए के मकान में कमरा लेकर अकेली रहती है। वह कुछ देर के लिए घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक उसके पास आया और महिला से बात करते हुए उससे छेड़खानी करने लगा। जिस पर जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक अक्रोश में आकर महिला से मारपीट करने लगा और उससे अभद्रता करने लगा।

महिला ने भी उसकी इस अश्लील का हरकत का जवाब देते हुए चप्पल उठा लिया और उसे भिड़ गई। यह देख युवक ने महिला को धमकी देते हुए महिला का हाँथ पकड़ कर उसे ऐंठ दिया उसके बाद उसे धक्का दे दिया। गिरने की वजह से महिला को चोट लग गयी। महिला के साथ मारपीट होता देख आगे बढ़े स्थानीय लोगों ने उन्हें अलग करते हुए मामले को सुलझाया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने बताया कि महिला ने युवक की शिकायत पुलिस से आकर की। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसपर कानूनी कारवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News