PHOTOS में देखिए, मुंबई के इंडियंस ने मैदान पर जमकर बहाया पसीना

Update: 2016-05-19 11:34 GMT

लखनऊ: ग्रीन पार्क में गुजरात लॉयंस के खिलाफ 21 मई को होने वाले मैच से पहले मुंबई की टीम में लखनऊ के बीबीडी ग्राउंड में जमकर पसीना बहाया। अपने पंसदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राउंड पर खिलाड़ियों के साथ कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी नजर आए। रोहित शर्मा, केरॉन पोलार्ड, पार्थिव पटेल, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने काफी प्रैक्टिस की। मुंबई की टीम बुधवार को लखनऊ पहुंची थी। एयरपोर्ट पर भी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। इसके बाद खिलाड़ी सीधे गोमती नगर स्थित होटल के लिए रवाना हो गए थे।

तस्वीरों में देखें मुंबई इंडियंस ने कैसे की प्रैक्टिस...

PHOTOS BY: Ashutosh Tripathi

 

नीचे फोटोज में देखिए, बुधवार रात लखनऊ पहुंची थी टीम...

Tags:    

Similar News