Hamirpur: नवरात्र पर गाजे बाजे के साथ निकाली स्कंद माता की शोभायात्रा

Hamirpur: सरीला-शारदीय नवरात्र की पंचमी पर गाजे बाजे के साथ स्कंद माता देवी मां की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में थिरकते घोड़े व झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

Report :  Ravindra Singh
Update: 2022-09-30 14:05 GMT

Hamirpur News (image social media)

Hamirpur News: हमीरपुर जनपद के सरीला-शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर गाजे बाजे के साथ स्कंद माता देवी मां की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में थिरकते घोड़े व झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का समापन नगर भ्रमण के बाद बड़ी माता मंदिर में किया गया। हर वर्ष की भांति पंचमी पर मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ नगर के प्राचीन बड़ी माता मंदिर से किया गया।

मां के जयकारो के साथ निकली शोभायात्रा में ढोल की थाप पर थिरकते घोड़े शोभायात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल शिक्षण संस्थानों की झांकियां भोले नाथ, देवी दरबार, मां दुर्गा,श्री कृष्ण,माँ कालिका देवी की झाँकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल मां के डोले का द्वारे द्वारे पर पूजन अर्चन किया गया।

जुलूस मार्ग से निकली शोभायात्रा का समापन देर रात बड़ी माता मंदिर पहुंचने पर महाआरती के बाद किया गया। शोभायात्रा में देवी भक्त युवा सिर पर मां की चुनरी बांधकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सुरक्षा को लेकर जरिया थाना का पुलिस बल मौजूद रहा।

Tags:    

Similar News