UP Politics: ऐक्शन में ओपी राजभर, भंग कर दी कार्यकारिणी, शुरू की 2027 की तैयारी

UP Politics: सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड, पश्चिमांचल के मुख्य इकाई के साथ समस्त मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-22 06:04 GMT

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर (Pic: Social Media)

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आज बड़ा ऐक्शन लिया है। ओपी राजभर ने यूपी की सभी प्रदेश, मण्डल, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी भंग कर दी है। इस बात की पुष्टि सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने की है। उन्होने कहा कि पार्टी के अंदर ये कार्रवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर के आदेश पर की गई है।

अरविंद राजभर ने दी जानकारी

सुभासपा के प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रदेश इकाई से लेकर ब्लॉक इकाई की समस्त कार्यकारिणी भंग की जाती है।  

2027 विधानसभा के लिए बनेगी नई कार्यकारिणी

सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड, पश्चिमांचल के मुख्य इकाई के साथ समस्त मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। उन्होने कहा कि अब नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन किया जाएगा। अरविंद ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नया संगठन तैयार किया जाएगा।  

बता दें कि लोकसभा से कुछ समय पहले ओमप्रकाश राजभर एनडीए में शामिल हुए थे। एनडीए में शामिल होने के बाद सुभासपा को यूपी में एक सीट घोसी लोकसभा दी गई थी। वहीं, इस सीट से ओमप्रकाश के बेटे राजभर अरविंद राजभर ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन उनको यहां से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पार्टी लगातार हार के कारणों की समीक्षा कर रह थी। समक्षी के बाद आज सुभासपा ने प्रदेश की समस्त कार्यकरणी को भंग कर दिया है। 

Tags:    

Similar News