Meerut News: कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया याद, गिनाई दोंनो नेताओं की उपलब्धियां

Meerut News: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-10-31 12:26 GMT

इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी (फोटो-न्यूजट्रैक)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांग्रेसियों द्वारा भारत रत्न आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल (Sardar Patel) को याद करते हुए दोंनो नेताओं की उपलब्धियां गिनाई गईं।

बुढाना गेट स्थित जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय (shahar congress karyalay) पर इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के बलिदान दिवस ज़िला व महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल (Sardar Patel) की जयंती पर उनको भी भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक ने किया। अध्यक्षता सयुंक्त रूप से जिला व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मेरठ ने की।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने कहा कि इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने आज के ही दिन 1984 में देश की एकता व अखंडता व सामाजिक सदभाव के लिए अपने प्राण का बलिदान दिया। वह सच्ची राष्ट्र भक्त थी। बाल्य काल से ही उन्होंने देश की आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया। उन्होंने वानर सेना का गठन किया। उन्होंने 19 जुलाई में बैंकों का राष्ट्रीयकरण,1971 को पाकिस्तान के दो टुकड़े, 1984 में ऑपरेशन मेघदूत कर सियाचीन पर भारत का कब्ज़ा, 18 मई 1974 को परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चौकाया, 1971 में राजाओं का प्रिवी पर्स (राज भत्ता) समाप्त किया, 1975 में सिक्किम का भारत मे विलय करने जैसे साहसिक कार्य किये।

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल (Sardar Patel) को याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरदार पटेल (Sardar Patel) महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म नाड़ियाद, गुजरात में हुआ था। उनका पूरा नाम वल्लभभाई झावेरभाई पटेल है। महात्मा गांधी जी ने इनको लौह पुरुष की उपाधि दी। लंदन से इन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई की। अहमदाबाद में वकालत की। महात्मा गांधी की प्रेरणा से आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया। 1918 में खेड़ा संघर्ष में पहला योगदान किया। 1928 में बारडोली सत्याग्रह के किसान आंदोलन में भाग लिया। देश की 562 छोटी छोटी रियासतों का सफलतापूर्वक भारत मे एकीकरण किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता, विकास, लोकतंत्र के लिए आज़ादी के इन दोनों महानायकों ने जीवन पर्यन्त कार्य किया। कार्यक्रम की समाप्ति से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मेरठ के खरखौदा के पूर्व विधायक दामोदर शर्मा के लिए दो मिनट का मौन किया गया। उसके बाद हापुड़ रोड पर इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में हरीकिशन अम्बेडकर, महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, रिहान, उषा चिनहट, सुशीला कोली, आदित्य शर्मा, धूम सिंह गुर्जर, राकेश मिश्रा, देशपाल गुर्जर, अरुण कुमार एडवोकेट, कमल जाटव, हरीश त्यागी, संजय कटारिया, रोबिन नाथ गोलु, दिनेश मोहन शर्मा, डॉक्टर संजीव, शोएब साबरी, नफीस सैफ़ी, हरीश त्यागी, सुरेंद्र यादव, प्रवीण कुमार, मुकुल मित्तल, नसीम सैफ़ी, आशीष जाटव, नईम राणा आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News