Meerut News: गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर खादर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढी

हस्तिनापुर (Hastinapur) में अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से शासन प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-10-19 11:43 GMT

Meerut News: गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर खादर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढी

Meerut News: हस्तिनापुर (Hastinapur) समेत कई क्षेत्रों में तेजी से गंगा का जलस्तर (ganga ka badha jalstar) बढ़ा है। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश को इसका कारण बताया जा रहा है।  बिजनौर (Bijnor) बैराज से एक लाख  20 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज (चल रहा है, जबकि हरिद्वार बैराज से गंगा नदी में तीन लाख 50 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया (pani discharge) जा रहा है। बता दें कि तटबंध केवल ढाई लाख क्यूसेक पानी झेल सकता है। यही नही, महीनों से गंगा का तटबंध क्षतिग्रस्त है, जिसे दुरुस्त कराने के लिए सिंचाई विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने उचित नहीं समझा। अगर पानी बढ़ा तो तटबंध टूट जाएगा। ऐसे में खादर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ गई है।

गंगा नदी में बढ़ा जलस्तर (ganga ka badha jalstar)

आज सुबह हस्तिनापुर (Hastinapur) में अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से शासन प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गंगा का जलस्तर (Ganga ka jalstar badha) बढ़ने से खादर क्षेत्र के किसानों के फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। वहीं कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ जैसे हालात होने की आशंका जताई जा रही है। गंगा की तेज धारा में गंगा किनारे कटाव रोकने के लिए बनाई गई बाड़ को तहस-नहस कर दिया है। गंगा का पानी लगातार खादर क्षेत्र के खेतों ओर कई गांव की ओर बढ़ रहा है। हालांकि स्थिति से निपटने के लिए तहसील प्रशासन को अलर्ट किया गया है। खादर क्षेत्र में कई गांव के लोगों को भी अलर्ट किया गया है। क्षेत्र के लोगों को गांव से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

थाना पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश 

इलाके के एसडीएम  कमलेश गोयल (SDM Kamlesh Goyal) ने बताया कि हर स्थिति पर नजर रखने के लिए विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया है। राजस्व विभाग की टीम लगाई गई है। क्षेत्र में बाढ़ से अलर्ट करने के लिए थाना पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। निचले इलाकों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है। वहीं स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी के. बालाजी भी आज मौके पर पहुंच सकते हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News