UP Election 2022: मेरठ में भाजपा प्रचारक बबीता फोगट के काफिले पर हमला, BJP-RLD के कार्यकर्ता भी आपस में भिड़े

UP Election 2022: मेरठ में भाजपा उम्मीदवार का चुनाव प्रचार कर रहीं भाजपा की स्टार प्रचारक व इंटरनेशनल रेसलर बबीता फोगाट के समक्ष भाजपाई और रालोद कार्यकर्ता एक बार फिर आपस में भिड़ गए जिसमें एक घायल हो गया।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-02-05 14:08 GMT

बीजेपी स्टार प्रचारक बबीता फोगाट: Photo - Social Media  

Meerut News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जगह-जगह बीजेपी उम्मीदवारों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पहले ही यूपी सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक (Minister of State Dinesh Khatik) के अलावा मेरठ दक्षिण क्षेत्र (Meerut South Zone) के भाजपा उम्मीदवार डॉ.सोमेन्द्र तोमर को उनके विधानसभा क्षेंत्रो में विरोध झेलना पड़ा, तो शनिवार को मेरठ जिले के एक गांव में बीजेपी (BJP) उम्मीदवार को लोगों ने दौड़ा दिया। यहां भाजपा की स्टार प्रचारक व इंटरनेशनल रेसलर बबीता फोगाट के काफिले पर हमले की भी खबर है। घटना में चार लोंगो के मामूली रुप से घायल होने की भी जानकारी मिली है। हालांकि पुलिस बबीता फोगाट के काफिले पर हमले से इंकार कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार (SP Rural Keshav Kumar) ने न्यूजट्रैक (newstrack.com) को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज सरधना थाना क्षेत्र (Sardhana police station area) के दबथुवा में बबीता फोगाट और भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल की पत्नी जनसंपर्क करने के लिए पहुंची थीं। यहां पर उनका स्थानीय एक कार्यकर्ता के घर कार्यक्रम था,जिसकी कोई अनुमति नही ली गई थी।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुसार कार्यक्रम के दौरान एक रालोद कार्यकर्ता पहुंच गया जो कि अपने मोबाइल से कार्यक्रम की फोटो, वीडियों बनाने लगा, जिसका कि दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा विरोध किया गया। दोंनो में आपस में मारपीट हो गई जिसमें एक कार्यकर्ता नाक में चोट लग गई। घायल कार्यकर्ता का मेडिकल कराया गया है। घायल कार्यकर्ता से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

भाजपा की बबीता फोगाट के काफिले पर हमला

उधर भाजपाइयों का आरोप है कि भाजपा की स्टार प्रचारक व इंटरनेशनल रेसलर बबीता फोगाट के काफिले पर उस समय हमला हुआ है जब बबीता फोगाट प्रत्याशी की पत्नी सिंपल सिंह के साथ घर-घर प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान रालोद समर्थक लाठी- डंडे लेकर उनके सामने आए और नारेबाजी करने लगे। आपसी विरोध के बीच विरोधियों ने मारपीट शुरू कर दी। बताया गया कि काफिले में शामिल कई लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

सपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा नेता का विरोध

भाजपा नेता अनिल चौधरी ने बताया कि गांव में जनसंपर्क पूरा हो गया था। दो चार ही घर रह गए थे। जब वह भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी के घर पहुंची। आरोप है कि तभी सपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ता हाथ में झंडे लेकर पहुंच गए और जबरन घर में घुसकर विरोध करने लगे। इसके बाद उनसे जाने का कहा तो आरोपितों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। यहां गौरतलब है कि इससे पूर्व भी मनिन्दरपाल सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान उनके काफिले पर कथित रुप से दो बार हमले हो चुके हैं।

सिवालखास विधानसभा इलाके के छुर्र गांव में भी बीजेपी उम्मीदवार का विरोध करने वालों में अधिकतर आरएलडी समर्थक थे। बीजेपी सिवालखास विधानसभा सीट से इस बार अपना उम्मीदवार बदला है और मौजूदा विधायक जौधरी जितेंद्र सतवाई की जगह चौधरी मनिंदरपाल सिंह को टिकट दिया है। मनिंदरपाल सिंह जाट बिरादरी से ही आते हैं। बावजूद इसके जाट बाहुल्य इलाकों में उनका विरोध होने से भाजपाई चिंता में हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News