Agra News: पहले बधाई फिर ई रिक्शा से चोरी, पुलिस ने चार चोरो को किया गिरफ्तार, तरीका जानकर दंग रह जाएंगे आप

Agra News: पहले बधाई फिर चोरी, यह तरीका आगरा के चोरों में देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने चार ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो पहले बधाई देते थे फिर ई रिक्शा या फिर ई रिक्शा की बैटरी चोरी कर लेते थे।

Report :  Rahul Singh
Update: 2023-03-12 05:03 GMT

पुलिस ने गिरफ्तार किए चोर (फोटों: सोशल मीडिया)

Agra News: पहले बधाई फिर चोरी, यह तरीका आगरा के चोरों में देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने चार ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो पहले बधाई देते थे फिर ई रिक्शा या फिर ई रिक्शा की बैटरी चोरी कर लेते थे। गिरोह के काम करने का तरीका बेहद अलग है। गिरोह में 5 लोग शामिल हैं। इसमें एक नाबालिग है, जबकि चार बालिक हैं। गिरोह पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दे रहा था। वारदात को अंजाम देने से पहले गिरोह के हर सदस्य का काम तय हो जाता था।

इस गिरोह के दो सदस्य ई रिक्शा में गर्भवती महिला को बैठाकर अस्पताल ले जाते थे। इसके बाद बच्चा पैदा होने का नाटक करके अन्य ई रिक्शा चालक को पेय पदार्थ में नशीली दवाई मिलाकर पिला देते थे। ई रिक्शा चालक जब बेहोश हो जाता था। तो गिरोह के सदस्य उसका रिक्शा और रिक्शा की बैटरी चुरा ले जाते थे। पुलिस ने गिरोह में शामिल करन , नितिन और गौरव को गिरफ्तार किया है। चैथा आरोपी नाबालिग है। एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा ने बताया कि गिरोह लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरोह खासतौर पर एसएन मेडिकल कॉलेज और लेडी लाल अस्पताल में सक्रिय रहता था। मौका मिलने पर गिरोह के सदस्य ई रिक्शा चालक को निशाना बनाते थे। 

उसे नशीली वस्तु नशीला पेय पदार्थ पिला देते थे। बेहोश होने के बाद उसका सामान लूट ले जाते थे। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर पुलिस ने निगरानी शुरू की तो गिरोह पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एमएम गेट थाना पुलिस गिरोह के पांचवे सदस्य, फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। एसीपी कोतवाली ने बताया कि फरार आरोपी को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हाल ही में की गई ई-रिक्शा चोरी की वारदातों का इकबाल किया है। बताया जा रहा है कि गिरोह के सदस्य अब तक 2 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की बैटरी चुराकर बेच चुके है।

Tags:    

Similar News