Prayagraj News: पेड़ को बांधी राखी, उतारी गई आरती, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Prayagraj News: रक्षाबंधन से पूर्व प्रयागराज में पर्यावरण के लिए समर्पित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से रिटायर्ड प्रो. एनबी सिंह और उनकी टीम ने अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। प्रोफेसर एनबी सिंह की टीम ने यूनिवर्सिटी कैंपस में पेड़-पौधों का टीकाकर कर उनको राखियां बांधीं और इन पेड़ों की हमेशा रक्षा का संकल्प लिया।

Update: 2023-08-29 12:25 GMT

Prayagraj News: देशभर में 31 अगस्त को राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। उससे पहले ही प्रयागराज में पर्यावरण के लिए समर्पित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से रिटायर्ड प्रो. एनबी सिंह और उनकी टीम ने अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। प्रोफेसर एनबी सिंह की टीम ने यूनिवर्सिटी कैंपस में पेड़-पौधों का टीकाकर कर उनको राखियां बांधीं और इन पेड़ों की हमेशा रक्षा का संकल्प लिया।

जीने की वायु प्रदान करते हैं वृक्ष

प्रो. एनबी सिंह का कहना है कि जब हम पेड़ों की रक्षा करेंगे तो पेड़ हम सबकी रक्षा करेंगे। पेड़ हमें जीने के लिए वायु प्रदान करेंगे। पेड़ों की रक्षा करनाए हर नागरिक का दायित्व है। प्रो. एनबी सिंह को हरियाली गुरु के नाम से जाना जाता है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एनबी सिंह की अगुवाई में ये ग्रीन रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया गया।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को किया हरा-भरा

हरियाली गुरु प्रो. एनबी सिंह को इलाहाबाद विश्वविद्यालय का कैंपस ग्रीन करने का पूरा श्रेय जाता हैं। खाली पड़ी विश्वविद्यालय की जमीनों पर उन्होंने छात्र-छात्रों के साथ अब तक एक लाख पौधे रोपे हैं। ये पौधे उनकी सेवा और देखभाल से अब पेड़ बन चुके हैं। बिना थके और बिना रुके उनका यह अभियान जारी है। इस मौके पर हरियाली गुरु प्रोफेसर एनबी सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे हैं तो पर्यावरण है। पर्यावरण है तो हम हैं। हम हैं तो हमारे त्यौहार भी हैं। प्रयागराज में भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन पर पर्यावरण की चिंता करने वाले पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़-पौधों को राखियां बांधकर ताउम्र उनकी हिफाजत करने का संकल्प लिया है।

Tags:    

Similar News