Prayagraj News: मनकामेश्वर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर होगा अभिषेक

Prayagraj News: भंडारे में जुटेगी शिवभक्तों की भीड़, शिव की महिमा का होगा गुणगान।

Update: 2023-07-29 18:04 GMT

Prayagraj News: सावन के महीने को भगवान शिव का महीना कहा जाता है। शिवालय भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गुंज रहे हैं। भक्त शिव की भक्ति और मस्ती में डूबे हैं। शिव अनंत हैं। वहीं पाषाण हरिकृष्ण कालीन सभ्यता के चिन्हों से समृद्ध गुफाओं में सिद्ध ऋषियों की तपस्थली के साक्ष्य समतल जमीनों के बीच शिवलिंग स्वरूप मनकामेश्वर पर्वत एवं शिव पुराण एवं मत्स्य पुराण में वर्णित शिवलिंग ये सब यमुना किनारे स्थित लालापुर तहसील बारा में स्थित हैं। यमुनापर की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने के उद्देश्य से पुरुषोत्तम त्रयोदशी 30 जुलाई 2023 को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और अभिषेक एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

नागा संन्यासियों द्वारा पूजित रहा है-

यह अत्यन्त मनोरम स्थल नागा संन्यासियों द्वारा पूजित रहा है। प्रयागराज से 35 किमी की दूरी पर मसुरिया देवी मन्दिर वहीं पर इमिलिया से 4 किमी दूर स्थित है। इसका जीर्णोद्धार 1997 में स्थानीय भाजपा नेता आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल ने करवाया था। वहीं पर यमुनापर की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने के उद्देश्य से पुरुषोत्तम त्रयोदशी को 30 जुलाई 2023 को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और अभिषेक एवं 25000 श्रद्धालुओं को भण्डारा प्रसाद का आयोजन किया जा रहा है।

इस भंडारे में समस्त यमुनापार वासियों एवं प्रयागवासियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। सभी इस आध्यात्मिक भगवान शिव की उपासना में पहुंचकर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करें। यह शिव का यज्ञ होनी को रोकने की भी शक्ति रखता है। यह मैंने अपने ज्योतिषीय एवं आध्यात्मिक जीवन में एवं समाजसेवा के दौरान देखा है।

Tags:    

Similar News