Prayagraj News: मंत्री नन्दी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले- वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर अग्रसर है उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई संदेश में मंत्री नन्दी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें ज्ञात एवं अज्ञात तमाम शहीदों को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति देकर देश को गुलामी से मुक्त कराया।

Update:2023-08-14 21:06 IST
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ (Pic: Newstrack)

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई संदेश में मंत्री नन्दी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें ज्ञात एवं अज्ञात तमाम शहीदों को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति देकर देश को गुलामी से मुक्त कराया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए खास है क्योंकि 15 अगस्त को ही देश को एक लम्बी लड़ाई के बाद गुलामी से मुक्ति मिली थी। देश के वीर सपूतों के बलिदान से हम विदेशी ताकतों को देश से बाहर खदेड़ने में सफल हुए। उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा ग्रहण करते हुए हमे राष्ट्र निर्माण में जुट जाना चाहिए ताकि उनके सपने साकार हो सकें। मंत्री नन्दी ने कहा कि आइए आज इस अवसर पर हम सब लोग मिलकर देश की एकता, अखण्डता को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लें।

भारत की संस्कृति, जीवंत लोकतांत्रिक परम्परा व 75 साल की उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है। भारत को पुन: विश्वगुरु बनाने की इस अविरल विकास यात्रा में परिश्रम की पराकाष्ठा कर अपना योगदान दें।’’ उन्होनें कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति को 2047 तक देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लेना होगा। तभी हमारा देश तरक्की और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश और वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

Prayagraj News: उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के तिरंगा यात्रा लगें देशभक्ति के नारे

Prayagraj News: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के द्वारा सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा फेरी निकाली गई। इस यात्रा में स्वामी विवेकानंद एवं ज्वाला देवी इण्टर कॉलेज के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का आयोजन सिविल लाइंन हनुमान मंदिर से लेकर प्रगाग संगीत समिति होते हुए चन्द्रशेखर आजाद पार्क पर सम्पन्न हुई। हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए स्कूली बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। सभी भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंज रहे थे।

तिरंगा यात्रा में ऐसी श्रृंखला बना कि एक चौराहे से दूसरे चौराहे तक श्रृंखला टूटी ही नहीं। पूरा महौल देशभक्ति से ओत प्रोत हो गया। केंद्र के अधिकारी तिरंगा लेकर आगे बढे तो शहरवासी भी यात्रा में शामिल हो गए और हर कोई तिरंगा के साथ सेल्फी ले रहा था। ड्रम व मसकदीन की मधुर धुन और हर घर तिरंगा का संगीत यात्रा की शोभा बढा रहे थे। इस अवसर पर केंद्र के स्टाफ सहित लगभग तीन सौ छात्र-छात्राएं एवं काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों से किया अपील

अनुशासित रूप से विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की। तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों से अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने की अपील की गई। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्र भक्ति और देश के प्रति प्रेम की झलक दिखाई दे रही थी। भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज रहा था।

Tags:    

Similar News