Mahakumbh 2025: अदाणी समूह के सेवा कार्यों की विद्यानंद सरस्वती व डाक्टर दिव्या गिरी ने की प्रशंसा एवं दिया साधुवाद
Mahakumbh 2025: लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर की महंत एवं जूना अखाड़ा की महिला इकाई 'सन्यासिनी श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा' की राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर दिव्या गिरी जी महाराज ने प्रशंसा की और साधुवाद दिया है।;
Mahakumbh 2025 ( Pic- Social- Media)
Mahakumbh 2025: महाकुंभ नगरी/प्रयागराज| महाकुंभ मेले में अदाणी समूह के सौजन्य से इस्कान द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों का जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज एवं लखनऊ के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर की महंत एवं जूना अखाड़ा की महिला इकाई 'सन्यासिनी श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा' की राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर दिव्या गिरी जी महाराज ने प्रशंसा की और साधुवाद दिया है।
जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत पूज्य विद्या नंद सरस्वती जी महाराज ने महाकुंभ में अदाणी समूह द्वारा जारी अन्नपूर्णा सेवा के लिए समस्त संत जनों की ओर से अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी को साधुवाद दिया है।संत समाज में नारी सशक्तिकरण की प्रतीक दिल्ली विवि से मेडिकल की पढ़ाई कर चुकीं और बाद में सन्यासिनी बनी लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने अदाणी समूह द्वारा महाकुंभ में चलाए जा रहे सेवाकार्यों की प्रशंसा की। प्रतिदिन लाखों लोगों को कुंभ मेला क्षेत्र में स्थापित दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक रसोई का महंत डाक्टर दिव्या गिरी ने आज भ्रमण किया और महाप्रसाद हेतु जारी रसोई की उन्नत व्यवस्था पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परमार्थ के लिए दुनिया की सबसे बड़ी रसोई दिन रात काम पर लगी है।
ज्ञातव्य है कि महाप्रसाद हेतु क्षेत्र में ही 3 रसोईघर लगातार भोजन प्रसाद का निर्माण करते रहते हैं। समूह न केवल इस्कान के माध्यम से 40 स्थानों पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद उपलब्ध करा रहा वहीं गीता प्रेस के सौजन्य से 1 करोड़ आरती संग्रह का निःशुल्क वितरण कर रहा। 4 दर्जन से ऊपर गोल्फ कार्ट की मुफ्त सेवा प्रतिदिन हजारों महिलाओं बुजुर्गों एवं असहाय श्रद्धालुओं का संगम स्नान सुगम कर रही है।