प्रियंका की एंट्री दूसरी इंदिरागाँधी'के स्लोगन के साथ कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

कांग्रेस का केंद्रीय कार्यालय तिलक हाल 'प्रियंका नहीं यह आंधी है ,दूसरी इंदिरागाँधी ' के उद्घोष से गूंज उठा। कांग्रेस कार्यकताओं ने घंटे-घड़ियाल, झांझ- माँजीरे, डमरू और शंख बजाते हुए ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। लम्बे अर्से बाद कांग्रेसियों के अन्दर इतनी ख़ुशी देखने को मिली।

Update: 2019-01-23 14:44 GMT

कानपुर: कांग्रेस का केंद्रीय कार्यालय तिलक हाल 'प्रियंका नहीं यह आंधी है ,दूसरी इंदिरागाँधी ' के उद्घोष से गूंज उठा। कांग्रेस कार्यकताओं ने घंटे-घड़ियाल, झांझ- माँजीरे, डमरू और शंख बजाते हुए ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। लम्बे अर्से बाद कांग्रेसियों के अन्दर इतनी ख़ुशी देखने को मिली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव एवं उत्तर प्रदेश का प्रभार प्रियंका वाड्रा को सौंपे जाने पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का आभार प्रकट किया। इसके साथ ही जमकर आतिशबाजी की।

यह भी पढें.....प्रियंका को यूपी की कमान: कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, पटाखे फोड़ मिठाई खिलाकर मनाया

शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी का राजनीति में आना और उन्हे यूपी का प्रभार सौंपा जाना देश की राजनीति की एक बड़ी और एतिहासिक कार्य है। कांग्रेस कार्यकर्ता काफी लंबे समय से प्रियंका गाँधी के लिये मांग करते रहे थे। अब पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से निकलेगा और सड़क पर दिखलाई देगा। देश और कांग्रेस जनो को प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवी दिखलाई देती है।

यह भी पढें.....यूपी में राहुल की सारथी बनी प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि प्रियंका गाँधी कानपुर का चुनावी प्रचार संभाले यह हमारी और महानगर कमिटी की मांग है।

Tags:    

Similar News