Prayagraj News: जब मंत्री नंद गोपाल नंदी छानने लगे कचौड़ी, संघर्ष के दिनों को किया याद

Prayagraj News: आज मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी अचानक कचौड़ी की दुकान पहुंचे और वहां कचौड़ी छानते हुए नजर आये और संघर्ष के दिनों को याद कर रहे हैं।

Report :  Syed Raza
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-01-15 15:19 GMT

कचौड़ी की दुकान में कचौड़ी बनाते हुए मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी

Prayagraj News: विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और इसी कड़ी में नेता जनता को लुभाने के लिए अलग-अलग तरीके और नुस्खे आजमा रहे हैं। इसी कड़ी में संगम शहर प्रयागराज में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi in Prayagraj) ने अपने विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) की एक कचौड़ी की दुकान में जाकर के कचौड़ी छाननी शुरू कर दी। कुछ दिन पहले इसी तरह की तस्वीर सिद्धार्थ नाथ सिंह की भी सामने आई थी, जिसमें वह पकौड़ी छानते हुए नजर आए थे।

आज मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi in Prayagraj) अचानक कचौड़ी की दुकान पहुंचे और वहां कचौड़ी छानते हुए नजर आये और संघर्ष के दिनों को याद कर रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi in Prayagraj) ने आज कोठा पार्चा इलाके (Kotha Parcha Area) में सुबह से लेकर देर शाम तक भ्रमण किया। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों से उनके घर जाकर मुलाकात की एवं उनकी समस्याएं सुनी।


मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi) चंद्रलोक चौराहे पर संदीप अग्रहरी के कचौड़ी की दुकान के पास पहुंचे तो अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कचौड़ी छानना शुरू कर दिया। मंत्री नन्दी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi) ने कहा कि आज प्रयागराज की जनता ने उन्हें सर माथे पर बिठाया है, लेकिन वे अपने संघर्ष के दिनों को भूले नहीं हैं। मंत्री नन्दी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi) ने कहा कि वे समोसा बनाने से लेकर कचौड़ी छानने और सड़क किनारे दुकान लगाने का भी काम कर चुके हैं। इसलिए वे छोटे से लेकर बड़े सभी दुकानदारों, व्यापारियों की समस्याओं को भली भांति जानते और समझते हैं।


मंत्री इन समारोह में हुए सम्मिलित

मंत्री नन्दी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi) ने इस दौरान चंद्रलोक चौराहा (Chandralok Chauraha) पर संदीप अग्रहरी, कोठा पार्चा में श्याम केसरवानी, राजू नाथ यादव, नीना गुप्ता गुप्ता समेत कई लोगो के घर जाकर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं परिजनों से मुलाकात किया। मंत्री नन्दी (Minister Nand Gopal Gupta Nandi) आज डीएवी इंटर कॉलेज मैदान मीरापुर (DAV Inter College Ground Meerapur) में आयोजित ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज, मेमोरियल क्रिकेट (टी -20 टूर्नामेंट) के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुए। उदय प्रताप सिंह ने मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री नन्दी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News