Raebareli News: दुल्हन के घर पहुंचा फर्जी दूल्हा, लड़की वालों ने उठाए सख्त कदम

Raebareli News: यह मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के रांघनपुर ग्राम में हुआ, जहां बिचौलिए रिसु और उसकी पत्नी अजय ने फर्जी दूल्हा पवन कुमार को लेकर ईको कार से बारात लेकर यहां पहुंचे थे।;

Update:2025-03-12 11:07 IST

Raebareli News

Raebareli News: रायबरेली एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फर्जी दूल्हा और उसके साथी हरियाणा से बारात लेकर रायबरेली पहुंच गए लड़की पक्ष वालो ने जब लड़के का चेहरा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि जिस लड़के की फोटो दिखाई गई थी वह दूसरा लड़का था जबकि बारात लेकर के दूसरा लड़का आया है। यह मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के रांघनपुर ग्राम में हुआ, जहां बिचौलिए रिसु और उसकी पत्नी अजय ने फर्जी दूल्हा पवन कुमार को लेकर ईको कार से बारात लेकर यहां पहुंचे थे।

लड़की पक्ष के लोगों ने जब दूल्हे को मंडप में लाया गया, तो उन्होंने कहा कि यह दूल्हा वह नहीं है जिससे शादी तय की गई थी। इसके बाद ग्राम प्रधान को सूचना दी गई और पुलिस ने फर्जी दूल्हा, बिचौलिए पति-पत्नी और दो महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मिल एरिया थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल लड़की पक्ष वालों का कहना है कि जिस लड़की की फोटो दिखाई गई थी वह लड़का बारात लेकर नहीं आया है लड़का दूसरा है। बस इसीलिए दोनों पक्ष में विवाद है दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है दोनों पक्षों के आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा कि यह दूल्हा फर्जी है या असली।

Tags:    

Similar News