Raebareli News: वायरल वीडियो पर एक्शन, अवैध वसूली में दो भेजे गए जेल, टोकन टैक्सी वसूली का ठेका होगा निरस्त

Raebareli News:;

Report :  Narendra Singh
Update:2025-02-04 21:48 IST

Raebareli News (Photo Social Media)

Raebareli News: रायबरेली में टोकन टैक्स के नाम पर महाकुंभ यात्रियों से अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पकड़ा गया संदीप यादव गड़रियन का पुरवा थाना मिल एरिया का है तथा दूसरा अतुल कुमार दीक्षित खोर लहुरिया थाना मिल एरिया का है। दोनों को पुलिस ने पकड़ कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

रायबरेली नगर पालिका के द्वारा टेंडर होने के बाद ठेकेदारों की मनमर्जी से महाकुंभ जा रहे लोगों से अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रायबरेली में नगर पालिका द्वारा संचालित टोकन टैक्स स्टैंड पर अवैध वसूली की जा रही थी। वसूली करने वाले कर्मचारियों ने महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को भी नहीं छोड़ा था यह घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के शारदा नहर के पास की है, जहां रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर टैक्सी स्टैंड है।

मजे की बात ये रही कि मुख्यमंत्री ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से टोल टैक्स को माफ कर दिया है वही महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं से अवैध वसूली का वीडियो सामने आने से हड़कम्प मच गया।

नगर पालिका द्वारा टेंडर के माध्यम से संचालित इन स्टैंड पर ई-रिक्शा, टेम्पो, टैक्सी और लोडर जैसे वाहनों से निर्धारित शुल्क लिया जाता है। लेकिन अब महाकुंभ यात्रियों से भी टोकन टैक्स के नाम पर पैसे वसूलने का कार्य किया जा रहा था। गाड़ी चालक रंजीत ने बताया कि महाकुंभ स्नान करके हम मथुरा के लिए जा रहे हैं नगर पालिका द्वारा एक पर्ची देकर ₹300 लिया गया है। वहीं इस मामले में नगर पालिका ईओ स्वर्ण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की नोटिस देने के बाद टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News