Lakhimpur Kheri News: बड़ा बवाल, किसानों के प्रदर्शन पर चढ़ी गाड़ी, 5 की मौत, दो गाड़ियां फूंकी गईं

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के दौरान विपक्ष पर बोला हमला

Report :  Sharad Awasthi
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-10-03 10:19 GMT

तिकुनिया में बड़ा बवाल

Lakhimpur Kheri News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बनबीरपुर पर पहुंचने से पहले ही तिकुनिया में हुआ बड़ा बवाल, गाड़ी से कुचल गए हैं कई लोग, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पूर्व चालक हरिओम की हालत चिंताजनक तिकोनिया में बुलाई गई कई थानों की फोर्स कस्बा में अफरा-तफरी का माहौल पुलिस ने की सड़कें जाम। वहीं इस घटना में 5 प्रदर्शनकारी किसानों की मौत हो गई है।

सांसद पुत्र की गाड़ी फूंकी गई। सांसद के प्रति किसानों में भारी आक्रोश लखीमपुर में पहले ही जारी किया गया था अलर्ट। नहीं माने सांसद व डिप्टी सीएम। पुलिस के लिए चुनौती बनी घटना।

आरोप है कि लखीमपुर खीरी के सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष उर्फ मोनू मिश्रा ने कार किसानों पर चढ़ा दी। यह हादसा कैसे हुआ अभी पता नहीं चल सका है। किसान डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाने के लिए तिकोनिया में खड़े थे। मोनू की 2 गाड़ियां फूंक दी गयी है। अपुष्ट सूत्रों से कुछ लोगों की मौत की भी सूचना है।

वहीं भारतीय किसान यूनियन ने का दावा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे ने अपनी गाड़ी से किसानों को रौंदने की कोशिश की है। इसके चलते लखीमपुर में ज़बरदस्त तनाव है, कुछ किसानों के मारे जाने की भी खबर है। राकेश टिकैत मौक़े पर पहुँच रहे हैं। प्रियंका गांधी की भी जानें की संभावना जताई जा रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घटना पर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए ​ट्वीट किया है कि भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी घटना को अमानवीय कृत बताते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है कि कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है।

उप्र दंभी भाजपाइयों का ज़ुल्म अब और नहीं सहेगा। यही हाल रहा तो उप्र में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।

इसी के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि लखीमपुर खीरी में भाजपाइयों द्वारा गाड़ी से रौंदे जाने की घटना में गंभीर रूप से घायल किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क से अभी थोड़ी बात हो पाई। उनकी अति गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार तुरंत उन्हें सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराए।

बस एक माँग मुख्यमंत्री इस्तीफ़ा दें।

इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने लखीमपुर में विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में सपा, बसपा व कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। उप मुख्यमंत्री ने कहा यह निजी कम्पनी है। सीएम कौन बनेगा निश्चित है।

बीजेपी में चाय बेचने वाला कार्यकर्ता पीएम बनता है। जनपद के वन्दन हॉल के भव्य कार्यक्रम में श्री मौर्य ने 165 सड़कों का शिलान्यास (sadak ka shilanyas) किया। इनकी लागत 117 करोड़ 71 लाख है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा जब अखिलेश (Akhilesh) के चहेते भू माफियाओं के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला तो वे बोले भाजपा अपना चिन्ह बुलडोजर रख ले। अरे सपा अपना चुनाव चिन्ह एके 47 रख ले। भ्रष्टाचारी आज परेशान हैं। कमीशन रुका है। भाजपा कहती है सबका साथ सबका विकास।

उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा विपक्ष कहता है कुछ यानी भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण का साथ कुछ का विकास। उन्होंने कहा डबल इंजन यानी प्रदेश व केंद्र में एक दल की सरकार जनता ने 2017 में बनाई। विकास हुआ। मन्दिर बन रहा है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी 2019 के कुम्भ में डुबकी लगा आये। 2013 में नहीं गए थे। फिर 2022 में जनता बीजेपी की सरकार बनाएगी।

केशव मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा हमें विश्वास है कि 300 प्लस सीट भाजपा को मिलेंगी। जनता के 60 प्रतिशत वोट बीजेपी को मिलेंगे। गरीब किसान की बीजेपी हितैषी है। इस अवसर पर उन्होंने कई नई योजनाओं की घोषणा भी की। देवकली अलीगंज का 26 किलोमीटर का मार्ग 55 करोड़ में बनेगा। एरा ईसानगर मार्ग 43 करोड़ में बनेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा आप ने भरोसा जताया हमें अपना आशीर्वाद दिया है वर्ष 2022 में भी अपना आशीर्वाद दें। लखीमपुर खीरी सहित उत्तर प्रदेश की जनता देगी और मुझे विश्वास है कि पूरे प्रदेश में जाता रहता हूं और पूरे प्रदेश का दृश्य देखकर मैं आज यहां कह सकता हूं कि लखीमपुर की धरती में 2022 में भी हम साथ हो जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर गरीब के जीवन में खुशी लाना चाहती है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब के घर में भी बिजली के लिए सौभाग्य योजना दी।

अमीर आदमी के पास पैसा है वह इलाज करा कर अपने परिवार के किसी भी सदस्य की जान बचा सकता है। गरीब आदमी के पास पैसा नहीं तो इलाज नहीं करा पाएगा इसलिए गरीबों के इलाज के लिए योजना दी। हमारे नरेंद्र मोदी और योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के रहते ऐसा नहीं हो सकता है। मै आपके जिले की बात कर रहा हूं हम एक परिवार के सदस्य हैं।

कार्यक्रम में सभी सांसद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीजेपी रेखा वर्मा व सभी आठ विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले विधायकों से अनौपचारिक वार्ता भी हुई।

हालात हुए बेकाबू

किसानों के बवाल के बाद लखीमपुर खीरी में हालात बेकाबू हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो सीएम योगी ने एडीजी एलओ प्रशांत कुमार को लखीमपुर खीरी भेजा है।

Tags:    

Similar News