Lakhimpur Kheri Violence: प्रियंका गांधी की सफाईगीरी, लखीमपुर जाने की जिद पर अड़ीं, पुलिस हिरासत में वायरल हुआ वीडियो

Lakhimpur Kheri Voilance: प्रियंका गांदी लखीमपुर जाकर पीड़ित किसानों से मिलने की जिद पर अड़ीं हुई हैं, पुलिस उन्हें जाने से रोक रही है, जिसके बाद उन्हें पीएसी गेस्ट हाउस में रखा गया है।

Published By :  Monika
Update: 2021-10-04 07:36 GMT

प्रियंका गांधी (फोटो : सोशल मीडिया )

Lakhimpur Kheri Voilance: लखीमपुर खीरी के किसानों से मिलने के लिए रविवार रात को निकलीं प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को बीच रास्ते में पुलिस ने रोक रखा है, उन्हें सीतापुर पुलिस (Sitapur Police) ने हिरासत में लेकर पीएसी गेस्ट हाउस में रखा है, प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Priyanka Gandhi viral video) हुआ है उसमें वह कमरे में झाड़ू लगा रही हैं (Jhadu lagati priyanka Gandhi) , वह कमरा बहुत गंदा था जिसके बाद उन्होंने उसे खुद साफ किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर तमाम तरह के कमेंट भी यूजर कर रहे हैं। बता दें प्रियंका गांदी लखीमपुर जाकर पीड़ित किसानों से मिलने की जिद पर अड़ीं हुई हैं, पुलिस उन्हें जाने से रोक रही है, जिसके बाद उन्हें पीएसी गेस्ट हाउस में रखा गया है।

आचार्य प्रमोद ने किया ट्वीट

प्रियंका गांधी का झाड़ू लगाता वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने भी वो वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि, 'गिरफ्तारी के दौरान 'हवालात' में झाड़ू लगाती हुई इंदिरा गांधी की पोती और 'राक्षसों' का वध करने वाली आदि शक्ति प्रियंका गांधी।'

पुलिसवालों से हुई प्रियंका की झड़प

वहीं इससे पहले रविवार रात लखनऊ से लखीमपुर के लिए निकलने के दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट भी किया, लेकिन वह कुछ दूर पैदल चलकर गाड़ी पर सवार होकर लखीमपुर खीरी के लिए लखनऊ से निकल गईं। प्रियंका ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए किसानों को कुचलने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के कई अन्य नेता भी लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए थे। जगह-जगह पर प्रशासन और पुलिस का बंदोबस्त किया गया। इस दौरान कई जगहों पर कांग्रेस समर्थकों और पुलिस के अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली।

चारों शव रख किसानों ने लगाया जाम

लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चारों किसानों के शव रखकर अन्य प्रदर्शनकारी किसानों ने जाम लगा दिया है। किसानों की मांग है कि मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त किया जाए, मंत्री के पुत्र की गिरफ्तारी हो और सरकार मृतकों के परिजनों को दो-दो करोड़ का मुआवजा दे। वहीं निधासन में पत्रकार कश्यप का शव रखकर जाम लगाया गया है और हंगामा हो रहा है।

Tags:    

Similar News