अखिलेश का सरकार पर करारा हमला, उधर समर्थकों की भगदड़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने देश और प्रदेश को चौपट कर दिया है। हालांकि अखिलेश जब पीलीभीत पहुंचे तो समर्थकों की भीड़ के चलते उनके कार्यक्रम में भगदड़ सी मच गई। जिसमें सपा के दो कार्यकर्ता घायल हो गए।

Update: 2023-05-01 23:21 GMT

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने देश और प्रदेश को चौपट कर दिया है। हालांकि अखिलेश जब पीलीभीत पहुंचे तो समर्थकों की भीड़ के चलते उनके कार्यक्रम में भगदड़ सी मच गई। जिसमें सपा के दो कार्यकर्ता घायल हो गए।

दरअसल अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद गेस्ट हाउस में इंतजार कर रही भीड़ भी उनके साथ ही भीतर जाने को दौड़ गई। धक्का मुक्की में मेन गेट का शीशा टूट गया। बाद में सुरक्षाबलों ने लोगों को बाहर किया। हालांकि अंत में अखिलेश यादव ने सभी से बारी-बारी से मुलाकात की।

सीएम योगी ने किया कांग्रेस सपा, बसपा के तमाम कुकृत्यों का निपटारा

बरेली-रामपुर की तीन दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन अखिलेश ने रामपुर से बरेली पहुंच कर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर सेक्टर में गिरावट है इस सबके बावजूद सरकार सौ दिन का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मना रही है। जो प्रोजेक्ट सपा सरकार ने शुरू किए थे उन्हें भी पूरा नहीं किया जा सका है। सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करके देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है।

शिवपाल-अखिलेश के साथ आने पर बड़ी खबर, सपा ने उठाया ये बड़ा कदम

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की नीतियों ने व्यापार खत्म कर दिया। इन्फ्रास्ट्रक्चर गड़बड़ा गया। मंहगाई बढ़ गई। रुपया सबसे निचले स्तर पर है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला है। उद्योग बंदी के कगार पर है। किसानों की मदद नहीं हो रही है। बिजली, डीजल-पेट्रोल सब महंगा है। निर्यात खत्म है, आयात बढ़ता जा रहा है।

कितनों को नौकरी देंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कभी कहते हैं 50 लाख को नौकरी देंगे, कभी 24 लाख को नौकरी देने की बात करते हैं। अब दो लाख को नौकरी देने की बात करने लगे हैं। बाबा को पता नहीं कि कितने लोग प्रदेश में बेरोजगार हैं। उनकी नीतियों से नौजवानों को रोजगार तो मिला नही, उल्टे उनसे रोजगार और छिन गया है।

बरेली के दोनो मंत्री हटाए

सपा अध्यक्ष ने कहा कि बरेली के लोग पहले भाजपा के जीतने पर खुश हुए लेकिन योगी सरकार द्वारा अच्छा काम कर रहे बरेली के दोनों मंत्रियों को हटा दिया गया इससे बरेली के लोगों को दुख हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की करप्शन और क्राईम पर जीरो टालरेंस की नीति का पूरा खुलासा हो गया है।

प्रदेश में अपराध इतना बढ़ गया है कि आज अपराधी जिसको चाहे मार रहे है, कोई भी सुरक्षित नहीं है और इससे पुलिस का कारोबार बहुत अच्छा चल रहा है।

सपा मुखिया ने एक बार फिर दोहराया कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव अपने बल पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं, वे आगे भी करेंगें। भाजपा की कुनीतियों से देश त्रस्त है और अब इसके गिने-चुने दिन ही रह गए हैं।

दरगाह पर चढ़ाई चादर

इसके बाद सपा अध्यक्ष ने रामपुर और बरेली दौरे से लखनऊ वापसी के बीच पीलीभीत में रूककर शाह जी मियां की दरगाह पर चादर चढ़ाई। यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ने कर्जमाफी का वायदा किया था लेकिन आज भी किसान कर्ज की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं।

उन्होंने आंवला के पथरी गांव निवासी मृतक किसान कुवरपाल के परिवार को दो लाख रुपये की मदद करने की घोषणा करते हुए गेस्ट हाउस में ही पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की मदद की और कहा कि बाकी सहायता पार्टी जल्द करेगी। उन्होंने योगी सरकार से भी पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की मदद देने की मांग की।

Tags:    

Similar News