आगरा में किसान आंदोलन: सपा ने किया इनका समर्थन, पूर्व मंत्री पहुंचे

केंद्र की भाजपा सरकार को पंजाब के किसानों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब से चलकर लगभग एक लाख किसान दिल्ली की सीमा तक पहुंच गए हैं।

Update: 2020-11-27 10:10 GMT
आगरा में किसान आंदोलन: सपा ने किया इनका समर्थन, पूर्व मंत्री पहुंचे (Photo by social media)

लखनऊ: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का समाजवादी पार्टी ने भी खुला समर्थन किया है। सपा के पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र भी किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए आगरा पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें:कैंसिल हुईं ये ट्रेनें: यात्रियों को लगा तगड़ा झटका, किसान आंदोलन का हुआ असर

केंद्र की भाजपा सरकार को पंजाब के किसानों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब से चलकर लगभग एक लाख किसान दिल्ली की सीमा तक पहुंच गए हैं। दूसरी ओर राजस्थान से दिल्ली जा रहे किसानों को आगरा सीमा पर रोक दिया गया है। किसानों के साथ आंदोलनकर्ता मेधा पाटकर भी सड़क पर बैठी हुई हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्र शुक्रवार की सुबह आगरा पहुंच गए हैं। उन्होंने दिल्ली जाने से रोके गए किसानों से मुलाकात की है।

किसानों से बात कर उन्होंने किसान आंदोलन को समाजवादी पार्टी के समर्थन का ऐलान किया

उन्होंने बताया कि किसानों से बात कर उन्होंने किसान आंदोलन को समाजवादी पार्टी के समर्थन का ऐलान किया और बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अन्नदाता किसान के साथ उनके संघर्ष में सपा कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। सपा की नीतियां पहले भी किसानों के हित में रही हैं। केंद्र की सरकार ने किसानों के खिलाफ जो काला कानून तैयार किया है उसका सपा ने संसद में भी विरोध किया और किसानों के संघर्ष में भी उनके साथ है।

farmer protest (Photo by social media)

उत्तर प्रदेश में अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनने पर सरकार किसानों के हित की योजनाएं लागू करेगी। केंद्र सरकार के काले कानून को भी रद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग किसानों की आय को दोगुना करने का दावा करते हैं लेकिन इस सरकार ने किसानों का सबसे ज्यादा नुकसान किया है।

ये भी पढ़ें:लगेगा चंद्र ग्रहण: करीब 4 घंटे तक रहेगा असर, जाने पूरी डीटेल

सपा एमएलसी ने भी बोला हमला

समाजवादी पार्टी के विधानपरिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने भी किसानों के मामले में भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और दूसरी ओर योगी सरकार में कृषि रक्षा केंद्रों पर न कीटनाशक हैं और न रसायन। फसल बचाने के लिए कई गुना दामों पर कीटनाशक खरीदने के लिए किसान मजबूर किए जा रहे हैं। कारपोरेट की पिट्ठू भाजपा सरकार किसानों को तबाह कर रही है।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News