×

लगेगा चंद्र ग्रहण: करीब 4 घंटे तक रहेगा असर, जाने पूरी डीटेल

अगर चंद्र ग्रहण के समय की बात करें, तो यह चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को दोपहर के 1:04 मिनट से लेकर शाम के 5:22 मिनट तक लगा रहेंगा। यह ग्रहण लगभग चार घंटे तक लगा रहेगा। वहीं सूतक काल ग्रहण के नौ घंटे पहले लग जाएगा। बता दें कि यह ग्रहण कार्तिक गुरू पूर्णिमा दिन पड़ रहा है।

Newstrack
Published on: 27 Nov 2020 9:19 AM GMT
लगेगा चंद्र ग्रहण: करीब 4 घंटे तक रहेगा असर, जाने पूरी डीटेल
X
लगेगा चंद्र ग्रहण: करीब 4 घंटे तक रहेगा असर, जाने पूरी डीटेल

लखनऊ: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लग रहा है। खास बात यह है कि इस बार का चंद्र ग्रहण कार्तिक गुरू पूर्णिमा यानी सोमवार के दिन पड़ रहा है। जानकारों के मुताबिक, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। बता दें कि भारत के अलावा चंद्र ग्रहण अन्य देशों में दिखाई देगा। तो आइए आपकों बताते है कि इस चंद्र ग्रहण का क्या असर पड़ेगा और यह ग्रहण कहां देखने को मिलेगा।

भारत के अलावा यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

30 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। भारत के अलावा यह ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के कई भागों में देखने को मिलेगा। इस ग्रहण को खुली आंखों से देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें…पीएम किसान योजना: इस तारीख से खाते में आएगी 7वीं किस्त, ऐसे चेक करें नाम

Lunar eclipse 1

चंद्र ग्रहण का ये होगा समय

अगर चंद्र ग्रहण के समय की बात करें, तो यह चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को दोपहर के 1:04 मिनट से लेकर शाम के 5:22 मिनट तक लगा रहेंगा। यह ग्रहण लगभग चार घंटे तक लगा रहेगा। वहीं सूतक काल ग्रहण के नौ घंटे पहले लग जाएगा। बता दें कि यह ग्रहण कार्तिक गुरू पूर्णिमा दिन पड़ रहा है। यह ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में होगा।

ये भी पढ़ें… लाखों किसान सावधान: सरकार ले रही ये तगड़ा फैसला, सबसे बड़ी जेल तैयार

इसलिए नहीं मान्य होगा ग्रहण

चूंकि 30 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए यहां ग्रहण का कोई मान्य नहीं होगा। शास्त्रों के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण उपछाया पर लग रहा है, इसलिए इस ग्रहण को ग्रहण नहीं कहा जाएगा। यह ग्रहण मान्य न होने के कारण इसका न सूतक काल मान्य होगा और ना ही कोई शुभ कार्य पर बाधित होगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story