Shravasti News: श्रावस्ती में राप्ती नदी में डूबे दो किशोर, गांव में मातम

Shravasti News: मवेशी चराने गए दो किशोर राप्ती नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए, घंटों रेस्क्यू के बाद शव मिले, गांव में शोक की लहर।

Update:2026-05-14 21:41 IST

श्रावस्ती में राप्ती नदी में डूबे दो किशोर, गांव में मातम (Photo- Newstrack)

Shravasti News: श्रावस्ती में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद दो किशोर राप्ती नदी में नहाते समय डूब गए। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। कई घंटे काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को अलग-अलग समय पर नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक दोनो की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

मिली जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार को दो किशोर की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोर अपने परिजनों के पीछे पीछे घर से लगभग दो किमी दूर राप्ती नदी किनारे मथुरा घाट पुल श्रावस्ती-बलरामपुर सीमा क्षेत्र पर मवेशी चराने गए परिजनों के पास पहुंच थे। दोपहर की तेज धूप के कारण सभी चरवाहे पेड़ की छांव में बैठे थे।

इसी दौरान दोनों किशोर नदी में नहाने चले गए । जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान विक्की उर्फ शिवांश (17) और विकास (12) के रूप में हुई है। बता दे यह मामला जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत मलौना खसियारी गांव का है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोर श्रावस्ती-बलरामपुर सीमा क्षेत्र पर परिजनों संग मवेशी चराने गए थे। दोपहर की तेज धूप के कारण सभी चरवाहे पेड़ की छांव में बैठे थे।


नदी में नहाने के लिए उतरे डूबने लगे

इसी दौरान शिवांश उर्फ़ विक्की और विकास नदी में नहाने के लिए उतर गए। देखते देखते गहरे पानी में पहुंचने पर वे डूबने लगे। इसी दौरान एक किशोर को बचाने के प्रयास में दूसरा भी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। सूचना मिलने पर नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी निरीक्षक जयहरी मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।


कई घंटे काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को अलग-अलग समय पर नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।स्थानीय लोगों के अनुसार, शिवांश उर्फ विक्की पढ़ाई करता था। उसके परिवार में माता-पिता, दो बहनें और एक भाई हैं। उसके पिता खेती करते हैं। वहीं, विकास अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और उसकी एक छोटी बहन है। विकास भी छात्र था। बता दे कि दो दिन पूर्व भी राप्ती में नहाने गए 5 बच्चे डूब गये थे। इसमें भी दो की मौत हो गई थी। जिला के लोगों ने प्रशासन से ऐसे हादसों से बचाने के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

घटना का विवरण:

1. मृतक

:1-विक्की उर्फ शिवांश (17)

2-विकास (12)

2. समय: घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है।

3. कैसे हुआ हादसा: परिजनों के अनुसार दोनों मवेशी लेकर नदी किनारे गए थे। गर्मी अधिक होने पर नहाने के लिए नदी में उतरे। अंदाजा न होने से गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ गए अन्य बच्चों ने शोर मचाया।

4. रेस्क्यू: ग्रामीणों की मदद से करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गांव में मातम: एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News