Shravasti News: भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद के आवास का किया घेराव, सपा के विरोध में लगाए नारे

Shravasti News: श्रावस्ती में भाजपा महिला मोर्चा ने सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा के आवास का घेराव किया और महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Update:2026-05-13 20:28 IST

Shravasti News

Shravasti News: भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा के आवास का घेराव किया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल के विरोध में विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।बलरामपुर जिले की महिला मोर्चा महामंत्री साधना पांडेय ने बताया कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल के विरोध में मतदान किया, जिसके कारण यह महत्वपूर्ण बिल सदन में पारित नहीं हो सका।

भाजपा महिला मोर्चा की दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्रावस्ती के सांसद राम सिरोमणि वर्मा के इकौना थाना क्षेत्र के कटरा गांव स्थित आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने महिला सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और बिल को लेकर नारेबाजी की तथा सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने आरोप लगाया कि सपा, कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल महिला आरक्षण बिल के विरोधी हैं। इसी कारण यह बिल पारित नहीं हो सका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि श्रावस्ती सांसद भी इनमें शामिल हैं, जिन्होंने भी महिला आरक्षण बिल के खिलाफ मतदान किया है।

उन्होंने कहा कि इससे साफ होता है कि ये लोग आज भी देश की महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते और उनके सम्मान व स्वतंत्रता के प्रति ईर्ष्या की भावना रखते हैं।उन्होंने बताया कि बिल के पक्ष में कुल 298 वोट पड़े थे, लेकिन लोकसभा में यह बिल 54 वोटों से गिर गया। इस घटना से विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है।इस मौके पर जिला कार्यसमिति की सदस्य अर्चना बाजपेयी, ललिता तिवारी, महामंत्री वंदना पासवान, उर्मिला देवी, सरोज तिवारी, सरिता शुक्ला, डाली गुप्ता, जनक दुलारी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

Tags:    

Similar News