Shravasti News: श्रावस्ती में एसपी राहुल भाटी ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए निर्देश

Shravasti News: श्रावस्ती में जनता दर्शन के दौरान एसपी राहुल भाटी ने मारपीट, जमीनी और महिला संबंधी मामलों की सुनवाई कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

Update:2026-05-14 22:25 IST

श्रावस्ती में एसपी राहुल भाटी ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए निर्देश (Photo- Newstrack)

Shravasti News: श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने प्रतिदिन की तरह वृहस्पतिवार को भी जनता दर्शन आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित इस जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान एसपी राहुल भाटी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में एसपी राहुल भाटी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जनता दर्शन के दौरान मारपीट, जमीनी विवाद, महिला संबंधी मामलों समेत अन्य प्रकार के प्रकरणों से जुड़े प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान होना जरूरी है ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि जनता दर्शन का उद्देश्य पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित न्याय की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और हर मामले को गंभीरता से लिया जाए।

Tags:    

Similar News