Siddharthnagar News: भारतभारी में 3 दिसंबर से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का होगा भव्य आयोजन

Siddharthnagar News: आचार्य शांतनु जी महाराज सुनाएंगे श्रीराम कथा, 1 दिसंबर को होगा स्वागत, 2 दिसंबर को निकलेगी विशाल कलश यात्रा, आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक में बनी रणनीति।

Update:2026-11-23 21:43 IST

 भारतभारी में 3 दिसंबर से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का होगा भव्य आयोजन (Photo- Newstrack)

Siddharthnagar News: भगवान श्रीराम के अनुज भरत की तपोस्थली भारतभारी में प्रस्तावित नौ दिवसीय सनातन उद्घोष श्रीराम कथा को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को भवानीगंज स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, आयोजन स्थल की व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसहभागिता और प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारतभारी में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर सनातन उद्घोष श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। नगर पंचायत स्थित भरतेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में हनुमान मंदिर और पवित्र सागर के सामने आयोजित कथा में प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनाएंगे।

उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को आचार्य शांतनु जी महाराज का डुमरियागंज में भव्य स्वागत होगा। 2 दिसंबर को माताओं-बहनों की सहभागिता में विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 3 से 11 दिसंबर तक नौ दिवसीय कथा का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस आयोजन को भव्य एवं दिव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने क्षेत्रवासियों से आयोजन की तैयारियों में सहयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

इस दौरान राजकुमार चौधरी, संतोष पासवान, रघुनंदन पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, केसभान चौधरी, राकेश चौधरी, कन्हैया शर्मा, अजय चौधरी, प्रमोद गौतम, शिवपूजन वर्मा, विजय मिश्रा, उमेश सैनी, धर्मेंद्र गौतम, रामप्रताप, विनोद दुबे और सालिकराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News