Siddharthnagar News: कांग्रेस नेताओं ने नेहरू के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जिला कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई और उनके योगदान को याद किया गया।
Siddharthnagar News
Siddharthnagar News: जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा देश निर्माण, लोकतंत्र और आधुनिक भारत की स्थापना में दिए गए योगदान को याद किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू एवं दलित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की मजबूत नींव प्रदान की। उन्होंने कहा कि नेहरू जी का जीवन देश सेवा, भाईचारे और लोकतंत्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
जिला महासचिव सुदामा प्रसाद एवं रियाजउद्दीन राईनी ने कहा कि पंडित नेहरू की विचारधारा आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी, राजेश सिंह, रुखमीना सहानी, दिवाकर त्रिपाठी, अकरम अली, राहुल, शौकत अली, आशा देवी, रुदल प्रसाद, सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।