Siddharthnagar News: नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बनी रणनीति

Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अभी से तैयारी में जुट जाएं और अधिक से अधिक महिलाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए उनकी भागीदारी को सुनिश्चित कराएं।

Report :  Intejar Haider
Update:2023-10-22 18:33 IST

Siddharthnagar News (Pic: Newstrack)

Siddharthnagar News: महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन का आयोजन 26 अक्टूबर को आयोजित किया गया। ये आयोजन नगर पंचायत बिस्कोहर के मंगल बाजार में होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शामिल होंगे। सम्मेलन सफलता के लिए रविवार को बीजेपी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने तैयारी पर चर्चा की। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारी बांटी गई। सभी से आह्वान किया गया कि अभी से तैयारी में जुट जाएं। जिससे सम्मेलन ऐतिहासिक हो सके।

नई संसद में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश की नई संसद में सबसे पहला बिल महिला आरक्षण को पास करा कर किया। यह बहुत बड़ा अवसर और ऐतिहासिक निर्णय है। जहां मोदी-योगी की सरकार में महिलाएं बेधड़क होकर घर से लेकर ऑफिस तक संभाल रही हैं। यह सब तभी संभव हो पाया जब कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर देश और प्रदेश को माफिया और गुंडा मुक्त बनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अभी से तैयारी में जुट जाएं और अधिक से अधिक महिलाओं तक कार्यक्रम की जानकारी देकर उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए उनकी भागीदारी को सुनिश्चित कराएं।

महिलाओं को बनाया जा रहा सशक्त

बैठक को संबोधित करते इटवा नगर पंचायत के चेयरमैन विकास जायसवाल व बिस्कोहर के चेयरमैन अजय गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार शुरू से ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजनाएं एवं कार्यक्रम चला रहा है। महिला आरक्षण बिल उनके विकास, अधिकार, स्वावलंबन बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर खुनियांव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेन्द्र दूबे,महिला मोर्चा जिला मंत्री माया चैधरी,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष इटवा समानता मिश्रा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बेलवा माधुरी राजभर,सरिता मिश्रा, कुसुम मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, जिलामंत्री कृष्ण मिश्र, मण्डल अध्यक्ष बिस्कोहर श्रवण गिरी, इटवा दीपनारायण त्रिपाठी, खुनियांव अशोक पाठक, बेलवा रामसूरत चौरसिया, बलराम मिश्र, मार्कण्डेय पांडेय, अमित मिश्र आदि की उपस्थिति रही।

Tags:    

Similar News