Sitapur News: जलशक्ति मंत्री बोले, आजमगढ़ रामपुर कन्नौज मैनपुरी सहित सभी सीटें जीतेंगे

Sitapur News: जल शक्ति मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार देर शाम सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, आजमगढ़ रामपुर कन्नौज मैनपुरी सहित सभी सीटें जीतेंगे

Report :  Sami Ahmed
Update: 2024-03-27 14:49 GMT

जलशक्ति मंत्री बोले, आजमगढ़ रामपुर कन्नौज मैनपुरी सहित सभी सीटें जीतेंगे: Photo- Newstrack

Sitapur News: उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार देर शाम सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के नामांकन में शामिल होने के बाद वापस लखनऊ जाते समय सीतापुर जिला कार्यालय पहुंचे।

जिला कार्यालय पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा पार्टी पदाधिकारियों व भाजपा नेताओं के साथ भव्य स्वागत कर उन्हें होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। तदुपरांत मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए चल रही तैयारीयों का जायजा लिया तथा भाजपा की जीत के लिए मंत्र भी दिए।

सपा बसपा कांग्रेस की चर्चा करने का कोई लाभ नहीं- स्वतंत्र देव सिंह

मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की स्थिति आपने देखी है। 2014 से पहले हर जगह बम फटते थे। हमारा देश पाकिस्तान के बराबर गिना जाता था। अब मोदी जी के नेतृत्व में देश नंबर वन पर गिना जाता है। सपा बसपा कांग्रेस की चर्चा करने का कोई लाभ नहीं है। रामपुर में पहले भी हम जीते थे इस बार भी जीतेंगे। चाहे आजमगढ़ हो चाहे रामपुर हो चाहे कन्नौज हो चाहे मैनपुरी हो सभी जीतेंगे। सपा बसपा कांग्रेस के शासन में गुंडागर्दी भ्रष्टाचार आतंकवाद चरम पर था।


सपा बसपा कांग्रेस को अगर 1 घंटे का भी मौका मिले तो यह राज्य को लूट लेंगे। आज श्रीनगर के अंदर मुस्लिम बेटियां डॉक्टर और पायलट बन रही हैं। वहां पर आतंकवाद हावी था। वहां का मुस्लिम दरोगा सीने पर गोली खा रहा है देश की रक्षा के लिए। यूपी में 80 के 80 सींटे जीतेंगे, जितने टिकट दिए हैं सभी कार्यकर्ता है। सपा बसपा कांग्रेस के लिए राजनीति व्यापार है। बीजेपी मिशन के लिए कार्य करती है।

होगी प्रचंड विजय श्री

जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि यह हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है कि हमारे नेता स्वतंत्र देव सिंह का मार्गदर्शन आज हम सबको प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि "हम अपने नेता को विश्वास दिलाते हैं कि सभी पदाधिकारी अपनी ऊर्जा के साथ पार्टी के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और स्वतंत्र देव जी के निर्देश के अनुसार जिले के पदाधिकारी अपने जिले से जुड़े चारों प्रत्याशियों को प्रचंड विजय श्री दिलाएंगे। बैठक में भाजपा नेता पूर्व एमएलसी भारत त्रिपाठी उमाकांत मिश्रा लोकसभा संयोजक अजय गुप्ता सहित जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News