Sitapur News: चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, बोले-भाजपा संविधान को खत्म करने की साजिश रच रही

Sitapur News: भारतीय जनता पार्टी के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। सरकार बनने से पहले कहा था कि सभी लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए आएंगे वह कहां गए।

Report :  Sami Ahmed
Update: 2024-01-14 16:20 GMT

चंद्रशेखर आजाद बोले-भाजपा संविधान को खत्म करने की साजिश रच रही: Photo- Newstrack

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यकर्ता जन सम्मेलन का आयोजन शहर के रामलीला मैदान में किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले गौतम बुद्ध व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर डाल्टन के मसीहा मान्यवर कांशीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संबोधन के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ाया। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है जो बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का बनाया हुआ संविधान को खत्म करने की साजिश रच रही है।

भारतीय जनता पार्टी के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। सरकार बनने से पहले कहा था कि सभी लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए आएंगे वह कहां गए। आज तक किसी भी एक भी व्यक्ति के खाते में नहीं आए। वहीं देश के अंदर मां बहनों की इज्जत सरेआम लूटी जा रही है, कानून का राज खत्म हो चुका है। कानून का जरा सा भी डर नहीं है। हम माता, बहनों, गरीबों, किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमेशा लड़ता रहूंगा।

मतपेटी से राजा पैदा होगा

बाबा साहब ने संविधान बनाते समय कहा था कि पहले रानी के पेट से राजा पैदा हुआ करता था, अब मतपेटी से राजा पैदा होगा। सभी नागरिकों को वोट का अधिकार दिलाया था, तभी तो आज लोकतंत्र का राज कायम है। कहा कि ईवीएम हटाओ देश बचाओ की भी बात कही, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भार्गव, प्रदेश संगठन मंत्री सौरभ किशोर, मंडल उपाध्यक्ष श्री कृष्णा जाटव, आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष विश्वदीप चैधरी, जिला महासचिव नियाज हुसैन, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी, जिला कैडर अजीत भारती, मंच संचालक सुदर्शन यादव, अरुण कुमार राज, जितेंद्र कुमार, मोतीलाल, अरुण बॉस, उपेंद्र कुमार सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News