Sitapur News: सीतापुर पहुंचे मंत्री सुनील शर्मा, अखिलेश यादव पर साधा निशाना
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।;
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सोच हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी रही है। उन्होंने अयोध्या घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 2 नवंबर 1990 को उनके पिता व तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाई थी, जिससे सरयू का पानी लाल हो गया था।
मंत्री शर्मा ने महाकुंभ 2025 पर बोलते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक आयोजन बन चुका है, जिसमें अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर वहां अव्यवस्था होती, तो इतनी बड़ी संख्या में लोग न आते।
दिल्ली में हुई भगदड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे दुखद बताया और कहा कि सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। मामले की जांच की जा रही है, और जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा पर धर्म की राजनीति करने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और आस्था का सम्मान करती है, लेकिन राजनीति विकास और सुशासन के मुद्दों पर होगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गुड गवर्नेंस के आधार पर लड़ा जाएगा।