Sitapur News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत विभाग के कार्यों का लिया जायजा, इंडिया एलायंस को बताया फ्यूज बल्व

Sitapur News: एके शर्मा ने कहा इंडिया नाम का जो गठबंधन बना है वह 28 बल्बों की फ्यूज झालर है। गलती से दिवाली आ रही है वह झालर अपने घर मत लगा लीजिए। 28 फ्यूज बल्बों की झालर को हमेशा अपने दिल से दिमाग से राजनीति से दूर रखें।

Report :  Sami Ahmed
Update: 2023-10-06 13:08 GMT

Sitapur News: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शुक्रवार को सीतपुर पहुंचे। यहां बिजली विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे अनुरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली विभाग के एक फीडर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के बाद ऊर्जा मंत्री ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोला। सपा मुखिया अखिलेश यादव के दलितों के घर जाने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने बताया चुनाव आने वाला है इसीलिए वह दलितों के घर जा रहे हैं। चुनाव के बाद दलितों को भूल जाएंगे। वह माहौल बनाने के लिए अपने को दलित हितैषी बता रहे हैं। सपा के लोगों ने एक दलित महिला के ऊपर किस तरह से आक्रमण और अत्याचार किया था।

वहीं, एके शर्मा ने काृंग्रेस पर भी हमला करते हुए बोले अगर कांग्रेस ने दलितों के साथ न्याय किया होता उनको पढ़ाया लिखाया होता। आगे बढ़ाया होता तो आज शायद कांग्रेस को ऐसे दिन नहीं देखने होते। कांग्रेस ने दलितों को मात्र वोट बैंक मान कर अपनी पूरी राजनीति चलाई। इंडिया गठबंधन एक बल्ब की तरह है। जब यह शासन में थे जब जलते थे तब भी इन्होंने प्रकाश नहीं दिया। इंडिया नाम का जो गठबंधन बना है वह 28 बल्बों की फ्यूज झालर है। गलती से दिवाली आ रही है वह झालर अपने घर मत लगा लीजिए। 28 फ्यूज बल्बों की झालर को हमेशा अपने दिल से दिमाग से राजनीति से दूर रखें। इस में आपका भला है। ईडी के सवाल पर बोले ईडी का अपना काम है। पीएम मोदी तीसरी बार 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे। वही इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कई फीडरो का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से वार्ता का कार्य में तेजी लाने की भी बात कही।

प्रत्येक गांवे के लिए 25 लाख मंजूर

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सीतापुर जनपद के लिए आरडीएसएस योजना में 146 करोड़ रू के कार्य स्वीकृत किये गये हैं। इसमें से 25 लाख रूपये प्रत्येक गांव के लिए विद्युत व्यवस्था हेतु मंजूर किया गया है। 2.40 करोड़ रूपये के कार्य इस उपकेन्द्र के तहत कराया जा रहा है। इस दौरान जर्जर-खुले तारों एवं जर्जर-झुके पोलों को बदला जा रहा है। ओवरलोड ट्रांसफार्मर अतिभारित फीडर को बदला जा रहा, इनकी क्षमता बढ़ाई जा रही। विद्युत उपकेन्द्रों में भी आवश्यक सुधार के कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं को बिजली पहुंचाने में लगाये गये बांस-बल्ली को भी हटाया जा रहा। विद्युत विभाग के सभी अधिकारी युद्धस्तर पर इन कार्यों को तेजी से करने में लगे हुए हैं।

अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए है निर्देश

एके शर्मा ने कहा कि कुछ महीनों के पश्चात प्रदेश की बदहाल विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त कर विद्युत की समस्या से हमेशा के लिए उपभोक्ताओं को छुटकारा दिलाया जायेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना है। इसके लिए ही प्रदेश सरकार विद्युत व्यवस्था के पुराने ढांचे को बदलकर उसमें सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्बाध आपूर्ति में बाधा बन रही छोटी-छोटी कमियों को अनुरक्षण माह में दूर किया जायेगा, पूरे अक्टूबर माह प्रिवेंटिव मिंटिनेंस के लिए अनुरक्षण कार्य किया जा रहा। इसके पहले कभी भी व्यापक स्तर पर अनुरक्षण कार्य न होने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई थी।

Tags:    

Similar News