Sonbhadra: सपा-बसपा कार्यकर्त्ता आपस में भिड़े, जय अखिलेश-जय भीम के लगाए नारे

Sonbhadra: सोनभद्र में सपा बसपा के कार्यकर्ताओं आपस में भीड़े, दोनों दलों के नेताओं ने अखिलेश और जयभीम के नारे लगाए।

Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2022-03-05 13:53 GMT

बसपा और सपा के कार्यकर्ता आपस में भीड़े 

Sonbhadra News: ओबरा में बसपा के महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा की सभा केऐन पहले बसपा कार्यकर्ताओं की सभास्थल की तरफ जाते समय सपा कार्यकर्ताओं सेआमने सामने की भिड़ंत का मामला सामने आया है। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरलहो रहा है। जिसमें दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ तेवर दिखाने के साथ ही जय अखिलेश-जय भीम के नारे लगा रहे हैं।

हालांकि दोनों पार्टियों के लोग इस मसले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन वायरल होतीवीडियो के साथ ही, इसको लेकर चर्चाओं का भी बाजार गर्म है। विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिनहोने के नाते सभी पार्टियों के कार्यकर्ता जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुएथे। बसपा की तरफ से अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोटरों के बीच माहौल बनाने केलिए ओबरा में सभा का भी आयोजन किया गया था।

उसमें महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा,उनकी पत्नी और उनके बेटे को आगमन को देखते हुए जिले भर के बसपाइयों काजमावडा ओबरा में लगा हुआ था। बताते हैं कि उसी दौरान बसपा के कार्यकर्ताओं काएक दल जो अपने प्रत्याशी और पार्टी के समर्थन में नारे लगाते हुए सभास्थल की तरफजा रहे थे, रास्तें में उनका सामना सपा कार्यकर्ताओं से हो गया।

सपा और बसपा के कार्यकर्ता 

सपा कार्यकता भीपूरे जोश से नारे लगाने में हुए थे। तेजी से नारे लगाने को लेकर पहले दोनोंपक्षों में कहासुनी हुई, इसके बाद आमने-सामने की भिड़ंत की स्थिति उत्पन्नहो गई। दोनों तरफ से जय अखिलेश-जय भीम के जोर-जोर से नारे लगाएजाने लगे। बात बढ़ती देख वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, तब जाकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आगे बढ़ने को तैयार हुआ।

कार्यक्रम स्थल पर भी बसपा कार्यकर्ताओं में इसको लेकर तनाव की स्थितिदेखने को मिली। उधर, सभास्थल पर स्थानीय कार्यकर्ताओं को कम मिलती तरजीह, कई कार्यकर्ताओं के चेहरे पर नाराजगी का भाव दिखाती रही। वहीं दूर-दूराज से आए कार्यकर्ता पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। हालांकि आयोजन से जुड़े लोगों का व्यवस्था दुरूस्त होने का दावा बना रहा। 

Tags:    

Similar News