Sonbhadra News: सोनभद्र: DBA शपथ ग्रहण समारोह 15 मई को, रॉबर्ट्सगंज में तैयारियां पूरी

Sonbhadra News: सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 15 मई को रॉबर्ट्सगंज तहसील सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Update:2026-05-13 16:58 IST

Sonbhadra News(Photo-Social Media)

Sonbhadra News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सोनभद्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 15 मई को पूर्वाह्न 11 बजे तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को डीबीए भवन में अधिवक्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिशंकर सिंह एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पांचू राम मौर्य एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार तथा आशुतोष सिन्हा एडवोकेट, सदस्य स्नातक क्षेत्र वाराणसी शामिल होंगे।

बैठक में समारोह की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। स्वागत समिति की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार यादव एडवोकेट को सौंपी गई। मंच व्यवस्था और मीडिया समन्वय का दायित्व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव एडवोकेट, सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट, पवन कुमार सिंह एडवोकेट और प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट को सौंपा गया।

डीबीए के निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने बताया कि समारोह में जिले के सभी अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। बैठक में पवन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव, रियाज खान, चंद्र प्रकाश सिंह, चतुर्भुज शर्मा, संतोष यादव, सुरेश कुशवाहा, द्वारकानाथ नागर, टीटू गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, स्वरा भास्कर, आशुतोष देव पांडेय, रामगुल्ली यादव, सुदेश कुमार, दशरथ यादव, राकेश कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, रोशन और विनीता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News