Sonbhadra News: गैंगेस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, तीन थानों की पुलिस ने 6 वांछित दबोचे
Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर गोवध और गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
Sonbhadra News(Photo-Social Media)
Sonbhadra News: जनपद में अपराध और गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्तों के खिलाफ सोनभद्र पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में बुधवार को जिले के तीन थाना क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट से जुड़े छह वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। यह कार्रवाई रामपुर बरकोनिया, रायपुर और विण्ढमगंज थाना पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं।
रामपुर बरकोनिया क्षेत्र से तीन आरोपी गिरफ्तार
रामपुर बरकोनिया पुलिस ने 12 मई की रात करीब 8:15 बजे ग्राम पटना स्थित वन विभाग कार्यालय के पास तिराहे से मुखबिर की सूचना पर तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रामजियावन पुत्र गुलाब धांगर निवासी पटना, धीरेन्द्र उर्फ धुरेन्दर पुत्र रामवृक्ष निवासी सिलथम हाल पता धरमपुरवा तथा गनेश उर्फ वीरू उर्फ गणेश पुत्र बुद्धी निवासी धरमपुरवा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0-93/2025 में गोवध निवारण अधिनियम तथा मु0अ0सं0-45/2026 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, उपनिरीक्षक रामनिवास यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार और रिजर्व कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
रायपुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट का वांछित पकड़ा
थाना रायपुर पुलिस ने बुधवार सुबह संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त संदीप मौर्या पुत्र ओमप्रकाश उर्फ राजकुमार मौर्या निवासी तीनताली थाना रॉबर्ट्सगंज को सोहदवल मेन रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-76/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शमशेर यादव, हेड कांस्टेबल कृष्णा राय और रिजर्व कांस्टेबल सचिन सिंह शामिल रहे।
विण्ढमगंज बस स्टैंड से दो आरोपी गिरफ्तार
विण्ढमगंज थाना पुलिस ने 12 मई को थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से गैंगेस्टर एक्ट से जुड़े दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अशोक यादव पुत्र सुरेश प्रसाद यादव निवासी घिवही तथा सुरेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामअवतार यादव निवासी साउडीह थाना हाथीनाला शामिल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0-50/2026 धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम तथा मु0अ0सं0-09/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल महफूज अली और कांस्टेबल फिरोज अहमद शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों, गैंगेस्टर एक्ट के वांछितों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।