खूबसूरती की मिसाल ताजमहल को लगी नजर, दीवारें पर कीड़े ढा रहे कहर

Update: 2017-08-25 10:22 GMT
world famous Taj Mahal, victim of insects, new insects, due to greening,chemical branch,Indian Archeology Department ,rainy insects

आगरा: मोहब्बत की निशानी विश्व प्रसिद्द ताजमहल एक बार फिर कीड़ों के कहर का शिकार हुआ है। इस बार ताजमहल की दीवारें हरी होने की जगह किन्ही नए कीड़ों की वजह से काली पड़ रही हैं। हालांकि भारतीय पुरातत्व विभाग की रसायन शाखा ने तत्काल इस पर काम करना शुरू कर दिया है और इसे बरसाती कीड़ों की वजह से होना बताया है।

-दरअसल ताजमहल के मुख्य गुंबद की संगमरमरी आर्च और दीवारों पर काले रंग के धब्बे पाए गए हैं।

-एएसआई रसायन शाखा ने इन दागों की जांच के लिए दो अधिकारियों की टीम गठित कर दी।

-गुरूवार रात दो कर्मचारियों को कीड़ों के द्वारा काली की जा रही ताज की दीवारों पर नजर रखने के लिए ड्यूटी लगायी गई।

-जिसके बाद शुक्रवार को काले धब्बों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

-रसायन विभाग के अधीक्षक एम के भटनागर के अनुसार यमुना नदी में भारी प्रदूषण के कारण पनपे कीड़ों से अक्तूबर में ताज की उत्तरी दीवार पर हरे धब्बे लगते रहे हैं।

-गुंबद की उत्तरी आर्च पर ऊंचाई ज्यादा होने से प्रथम दृष्टया धब्बों की दो वजह नजर आई हैं।

-पहली बारिश के मौसम में आर्द्रता ज्यादा होने से संगमरमर पर एल्गल ग्रोथ (काई) का जमाव हो सकता है।

-दूसरी कीड़ों द्वारा छोड़े गए मल से संभव है।

-काले दाग बेहद ऊंचाई पर वहीं है, जहां संगमरमर की डिजाइन है।

-प्रथम दृष्टया ये दाग बरसाती कीड़ों की वजह से ही प्रतीत हुए हैं।

-जांच आने पर पूरी बात का पता चलेगा।

Tags:    

Similar News