यूपी में बादल छाने से मिली गर्मी से राहत, राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

Update: 2017-06-07 04:35 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व अधिकांश जिलों में बुधवार को आंशिक तौर पर बदली छाने और तेज ठंडी हवाएं चलने से पारे में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बदली का असर रहेगा और तेज ठंड हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किए जाने की संभावना है।

आगे....

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24.2 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 21 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सौजन्य: आईएएनएस

Tags:    

Similar News