Bharat Jodo Yatra in UP: बहन पर प्यार लुटाते दिखा भाई, राहुल और प्रियंका के बीच दिखी जबर्दस्त बॉन्डिंग, देखें वीडियो

Bharat Jodo Yatra in UP: स्टेज पर राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी बैठी हुई दिखीं। इस दौरान राहुल अपनी बहन प्रियंका गांधी पर प्यार लुटाते हुए दिखे।

Written By :  Anshuman Tiwari
Update: 2023-01-03 14:14 GMT

Rahul and Priyanka During Bharat Jodo Yatra (Image: Social Media)

Bharat Jodo Yatra in UP: राहुल गांधी की अगुवाई में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नौ दिनों के ब्रेक के बाद आज फिर शुरू हुई। इस यात्रा में राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी हिस्सा लिया। आज यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर उत्तर प्रदेश में दाखिल हुई है। उत्तर प्रदेश में यात्रा के दाखिल होने के दौरान गाजियाबाद में राहुल गांधी (Rahul Gandhi in Ghaziabad) और उनके साथ चलने वाले भारत यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी बैठी हुई दिखीं। इस दौरान राहुल अपनी बहन प्रियंका गांधी पर प्यार लुटाते हुए दिखे। कांग्रेस की ओर से ट्विटर पर भाई-बहन के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग का यह वीडियो भी जारी किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ पार्टी की ओर से लिखा गया है भाई बहन का निश्छल प्रेम। बैकग्राउंड में चल रहे गाने चारों दिशाओं जैसी तुम हो,ने इस वीडियो को और आकर्षक बना दिया है।

राहुल और प्रियंका में अच्छा सामंजस्य

राहुल और प्रियंका के बीच अतीत में भी कई मौकों पर जबर्दस्त सामंजस्य दिखता रहा है। प्रियंका गांधी इससे पूर्व भी राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले चुकी हैं मगर उत्तर प्रदेश में उनकी राहुल के साथ मौजूदगी सियासी नजरिए से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी प्रियंका उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय रही थी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को प्रियंका का ही सहारा है इसलिए आज की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका काफी सक्रिय दिखीं।

मेरे भाई को कोई नहीं खरीद सकता

गाजियाबाद की सभा में प्रियंका ने भाई राहुल कि भारत जोड़ो यात्रा की जमकर तारीफ की थी। राहुल गांधी को बड़ा भाई बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बड़े भाई मुझे तुम पर गर्व है। सरकार की ओर से पूरी ताकत लगाकर मेरे भाई की छवि खराब करने की कोशिश की गई हजारों करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए लेकिन वे सच्चाई के रास्ते से पीछे नहीं हटे। तमाम एजेंसियों के जरिए उन्हें परेशान करने की कोशिश की गई मगर फिर भी मेरा भाई नहीं घबराया। अडाणी और अंबानी ने देश में सब कुछ खरीद लिया मगर वह मेरे भाई को खरीदने में कामयाब नहीं हो पाए। यह दोनों लोग चाहे जितनी भी कोशिश कर ले मगर वह अपने मेरे भाई को कभी नहीं खरीद सकते।

सत्य का कवच करेगा राहुल की रक्षा

इस सभा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखी। राहुल प्रियंका गांधी के गले में हाथ डाले हुए उन पर प्यार लुटाते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा और सराहा जा रहा है। गाजियाबाद के इस कार्यक्रम के दौरान प्रियंका ने राहुल की टीशर्ट को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राहुल की टीशर्ट को लेकर सवाल उठाने वालों से मैं साफ तौर पर कहना चाहूंगी कि वे सत्य का कवच पहन कर निकले हैं और ऐसे में भगवान हमेशा उन्हें सुरक्षित रखेगा।

Tags:    

Similar News