इन दो महिलाओं ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए शुरू की तपस्या!

राहुल गांधी को पीएम बनाने का प्रण लेने वाली सिमरन ने बताया कि वह प्रियंका गांधी को मां दूर्गा के रूप में देखती हूं और चाहती हैं कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनें। अपनी यही कामना लेकर वह पूजा-अर्चना कर रही हैं। सिमरन ने कहा कि वह यह पूजा तब तक करती रहेंगी, जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते।

Update: 2019-01-31 08:59 GMT

बाराबंकी: वैसे तो महाभारत की कहानी से हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं। इसे दुनिया का सबसे बड़ा युद्ध कहा जाता है। 2019 का लोकसभा चुनाव भी सियासी महाभारत भी नजदीक आ गया है।

इसी बीच राहुल गांधी ने बड़ा दांव खेलते हुए प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में क्या उतारा, कार्यकर्ताओं में मानों नया जोश भर गया हो। राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर माहौल भी धीरे-धीरे माहौल तैयार होने लगा है। इस बीच कांग्रेस की दो महिला समर्थकों ने राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का प्रण लेकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। उनका कहना है कि जब तक राहुल गांधी देश में अपनी अगली सरकार नहीं बना लेते, उनकी ये तपस्या जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें— गौशाला में हाल-बेहाल, ठंड में भूख से मरे दो गोवंश, ग्रामीणों ने किया हंगामा

2019 का लोकसभा चुनाव भी किसी महाभारत से कम नहीं है। जिस तरह महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को नहीं चूकने दिया, ठीक उसी तरह जोश से लबरेज कांग्रेसी यही चाहते हैं कि इस बार प्रियंका गांधी भी श्रीकृष्ण बनकर राहुल गांधी रूपी अर्जुन को चूकने न दें। और तो और राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में तो दो महिलाओं ने कठिन तपस्या शुरू कर दी है।

क्या कहती हैं सिमरन ?

उन्होंने एक कमरे में बाकायदा प्रियंका गांधी को मां दुर्गा, काली और श्रीकृष्ण का रूप देकर अपनी पूजा अर्चना शुरू कर दी है। इनका कहना है कि राहुल गांधी आज की सियासी महाभारत के अर्जुन हैं और उनकी बहन प्रियंका गांधी को श्रीकृष्ण बनकर उनका साथ देना है। इनका कहना है कि जब तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, उनकी पूजा जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें— US राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘आज़ादी की लड़ाई’

राहुल गांधी को पीएम बनाने का प्रण लेने वाली सिमरन ने बताया कि वह प्रियंका गांधी को मां दूर्गा के रूप में देखती हूं और चाहती हैं कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनें। अपनी यही कामना लेकर वह पूजा-अर्चना कर रही हैं। सिमरन ने कहा कि वह यह पूजा तब तक करती रहेंगी, जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते।

क्या कहती हैं तान्या?

वहीं तान्या त्रिपाठी के मुताबिक वह चाहती हैं कि अब देश में राहुल गांधी की सरकार बने और वह प्रधानमंत्री के रूप में आएं। इसीलिए मैं यहां पूजा कर रही हूं। तान्या का कहना है कि जैसे महाभारत में कृष्ण जी ने अर्जुन जी का साथ देकर विजय दिलाई थी, ठीक वैसे ही हम चाहते हैं कि प्रियंका गांधी अपने भाई का साथ देकर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनवाएं। जब तक राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, तब तक मैं यह पूजा करती रहूंगी।

ये भी पढ़ें— पाक विदेश मंत्री द्वारा हुर्रियत नेता से फोन पर बात करने पर भारत ने दी चेतावनी, कहा…

Tags:    

Similar News