Unnao: लांस हवलदार का जम्मू में हार्ट अटैक से निधन

Unnao News: गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ऋषि नगर मोहल्ला के रहने वाले लांस हवलदार का जम्मू कश्मीर में ड्यूटी दौरान हार्ट अटैक पड़ने से गुरुवार सुबह निधन हो गया।

Report :  Naman Mishra
Update:2022-11-05 20:26 IST

Unnao News (Social Media)

Unnao News: गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ऋषि नगर मोहल्ला के रहने वाले लांस हवलदार का जम्मू कश्मीर में ड्यूटी दौरान हार्ट अटैक पड़ने से गुरुवार सुबह निधन हो गया। खबर मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार देर रात शव उसके निवास ऋषि नगर पहुंचने पर लोगों ने भारत माता की जयकारों से मोहल्ला गुंजायमान हो गया। उसके बाद साथ आए सैन्य अधिकारियों ने परिजनों को तिरंगा भेंट कर ढांढस बंधाया।

शुक्लागंज के ऋषि नगर मोहल्ला के रहने वाले आनंद कुमार दीक्षित नायब सूबेदार आर्मी से रिटायर्ड हैं। उनका 38 वर्षीय बेटा आशीष कुमार दीक्षित जम्मू कश्मीर के हेड क्वार्टर वन ई डब्ल्यू बिग्रेड सिग्नल उधमपुर में आर्मी पद पर तैनात था। 2 अक्तूबर रात ड्यूटी कर घर पहुंचा और उसकी हालत बिगड़ गई। जवान की पत्नी ने यूनिट को जानकारी दी। उसे इलाज के लिए ले जाया गया। 3 अक्तूबर सुबह को हृदयाघात से जवान की मौत हो गई।

शुक्रवार को सेना के कमांडर के निर्देश पर एक टुकड़ी जवान हवाई मार्ग से उसका शव लेकर लखनऊ अमौसी पहुंची। देर रात शव ऋषि नगर मोहल्ला लाया गया। शव आते ही संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मौजूद लोगों ने भारत माता के जयकारें लगाए। शनिवार सुबह घर पर सलामी देने के बाद मिश्रा कॉलोनी श्मशान घाट तक शव राजकीय सम्मान से ले जाया गया। फील्ड रेजीमेंट टीम की अगुवाई में जवानों की टुकड़ी ने हवा में फायर कर सलामी दी गई। सैन्य अधिकारियों ने परिजनों को तिरंगा भेंट करते हुए कहा कि यह ही जवान की निशानी है। इसे घर में सुरक्षित रखे।

Tags:    

Similar News