Unnao News: BJP बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की हुई शुरुआत, चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

Unnao News: भाजपा संगठन ने देश स्तर के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की शुरुआत उन्नाव से की है। भाजपा संगठन माहामंत्री धर्मपाल सिंह ने सरस्वती चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया।

Report :  Shaban Malik
Update: 2024-03-17 13:08 GMT

उन्नाव में हुई बूथ अध्यक्ष बैठक की शुरुआत। (Pic: Newstrack)

Unnao News: देश मे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा इस बार 2024 के लोकसभा के चुनाव में किसी भी तरह की खामियां नहीं छोड़ रही है। भाजपा के एक-एक पदाधिकारी ने पार्टी को चुनाव जीतने के लिए पूरी कमर कस ली है। भाजपा संगठन ने देश स्तर के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की शुरुआत उन्नाव से की है। भाजपा संगठन माहामंत्री धर्मपाल सिंह ने सरस्वती चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। संगठन माहामंत्री का क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, प्रदेश मंत्री व प्रभारी मंत्री अर्चना मिश्रा, जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने स्वागत अभिनंदन किया।


साक्षी महाराज ने दिया जीत का मंत्र

शहर के कब्बा खेड़ा स्थित एक निजी रिसार्ट मे भाजपा संगठन ने देश स्तर के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की शुरुआत उन्नाव से की है। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। बूथ अध्यक्षों को सरकार व पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का मंत्र दिया है। इसके अलावा पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बताई है। बूथ अध्यक्षों को पार्टी का आधार बताते हुए 2024 फतेह करने का जज़्बा भरा। 2024 में पार्टी की जीत की हैट्रिक में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बूथ अध्यक्ष निभाएंगे। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के अलावा पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर जीत का मंत्र दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम व जय श्रीराम के उद्घोष से हुआ है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मंच से कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया। साक्षी महाराज ने कहा कि यह चुनाव सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का चुनाव है। सांसद साक्षी महाराज ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से बूथ पर जाकर के बूथ को मजबूत करने की बात कही।

साक्षी महाराज है भाजपा के उम्मीदवार

इस बार 2024 के चुनाव में उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह उनके सामने समाजवादी पार्टी ने अनु टंडन को प्रत्याशी बनाया है पिछली दो बार से इंडिपेंडेंस कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थी। उन्नाव लोकसभा सीट पर कांटे का मुकाबला है। भाजपा पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में है। बूथ अध्यक्ष से लेकर पन्ना अध्यक्ष तक के कार्यक्रम भाजपा कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा सांसद साक्षी महाराज,प्रदेश मंत्री व प्रभारी मंत्री अर्चना मिश्रा,सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष अवधेश कटिहार, भाजपा के बूथ स्तर के नेता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News