Corona in Uttar Pradesh: बीते 24 घण्टे में मिले 188 नए संक्रमित, बढ़ाई गईं कोविड पाबंदियां

UP Covid Cases: अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 188 नए मामले सामने आए। जिससे प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है।

Report :  Shashwat Mishra
Published By :  Shreya
Update: 2022-04-22 13:34 GMT

कोरोना वायरस

UP Covid Cases Today: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले (Corona Cases In Uttar Pradesh) लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने दिल्ली से सटे जिलों में पाबंदियां (Covid-19 Restrictions) बढ़ा दी हैं। वहीं लखनऊ में भी मास्क (Covid Mask) को अनिवार्य कर दिया है।

आपको बता दें, बीते कई दिनों से राजधानी (Lucknow) में रोजाना डेढ़ सौ से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने बताया कि बीते 24 घंटे में 188 नए मामले सामने आए। जिससे प्रदेश में सक्रिय केसों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है।

एक्टिव मामलों की संख्या 1000 पार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,13,394 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 188 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,03,65,223 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 123 लोग और अब तक कुल 20,47,909 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1044 एक्टिव मामले है।


वैक्सीन की दी जा चुकी लगभग 31 करोड़ डोज

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 21 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 5,33,228 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,28,92,664 व दूसरी डोज 12,83,01,202 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,32,30,440 और दूसरी डोज 87,60,850 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 38,41,773 और दूसरी डोज 29,613 दी गयी। कल तक 26,53,024 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 30,97,09,566 वैक्सीन की डोज दी गयी है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News