UP Election 2022: भाजपा को लगा तगड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में हुए शामिल

UP Election 2022: कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। अब स्वामी प्रसाद मोर्य का समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-11 08:38 GMT

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा सियासी फेरबदल चल रहा है। ऐसे में भाजपा को एक बार फिर से जोर का झटका लगा है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (cabinet minister swami prasad maurya) ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब स्वामी प्रसाद मोर्य का समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस बारे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

भाजपा नेता और वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रीमंडल से इस्तीफे का ऐलान किया है। आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पूर्व ही बहुजन समाज पार्टी का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

वर्तमान में 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियों जोरों-शोरों पर हैं। बीते कुछ समय से राजीनीतिक गलियारों में फैली सुबुगाहट के चलते ऐसे ही किसी निर्णय के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसा माना जा रहा था कि आने वाले समय में स्वामी प्रसाद मौर्य मंत्री पद के साथ ही भाजपा से भी इस्तीफा दे सकते हैं लेकिन आज आधे कयास सत्य साबित हो गए हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देते हुए राज्यपाल को अपने इस्तीफे की पेशकश की है। राज्यपाल को लिखी गयी इस पेशकश में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि-

"माननीय राज्यपाल जी ,राज भवन, लखनऊ,उत्तर प्रदेश। महोदय, मैनें माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बेहद मनोयोग के साथ अपने उत्तरदायित्वों का पालन किया है लेकिन इसके विपरीत दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार, नौजवानों एवं छोटे- लघु तथा मध्यम श्रेणी के व्यापारियों के प्रति घोर उपेक्षात्मक रवैये के चलते मैं उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं।"

स्वामी प्रसाद मौर्य वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा की पडरौना सीट से विधायक हैं तथा मंत्री पद से इस्तीफा देने के पूर्व उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय कैबिनेट मंत्री के रूप में पद पर आसीन थे।

स्वामी प्रसाद मौर्य के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद ही उत्तर प्रदेश की राजनीति बेहद गर्मा गई है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में अभी मात्र कुछ दिन ही शेष है तथा स्वामी प्रसाद मौर्य का मंत्री पद से इस्तीफा भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

इससे पहले प्रयागराज से भाजपा नेता शशांक त्रिपाठी (BJP leader) ने पार्टी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी (Shashank Tripathi Joins Samajwadi Party) में शामिल हो गए थे। साथ ही बदायूं जिले के बिल्सी से भाजपा विधायक राधाकृष्ण शर्मा (Radhakrishna Sharma) समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।




Tags:    

Similar News