UP Election 2022: CM योगी कहां से लड़ेंगे चुनाव, अयोध्या या मथुरा ?
इस वक़्त मुख्यमंत्री योगी विधान परिषद के सदस्य हैं। लेकिन साल 2022 में होने वाले चुनाव में CM योगी कहां से लड़ेंगे चुनाव?;
CM योगी कहां से लड़ेंगे चुनाव
UP Election 2022: देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ब्रज और मथुरा से गहरा प्रेम किसी से छुपा नहीं है। गोरखपुर, योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि रही है। वाराणसी से लगाव गहरा है। और मथुरा जाने का कोई मौका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath Mathura Daura) छोड़ते नहीं हैं। लेकिन, जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) नजदीक आ रहे हैं, एक सवाल लोगों के जेहन में उठने लगा है कि क्या सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा (Mathura Se Chunav Ladenge CM Yogi) से चुनाव लड़ेंगे?
यह सवाल यूं ही हवा में तैरने नहीं लगा। बल्कि, इसके पीछे की बड़ी वजह मथुरा की जनता और वहां के संत समाज तथा संगठनों की समय-समय अंदर खाने होने वाली चर्चा रही है। इस चर्चा का मुख्य मुद्दा यही रहता रहा है, कि क्या सीएम योगी आदित्यनाथ को मथुरा से लड़ना चाहिए।
इन बातों को तब बल मिला जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की 'जन विश्वास यात्रा' (Jan Vishwas Yatra) की शुरुआत के लिए हरी झंडी दिखाने का स्थान योगी आदित्यनाथ ने ब्रज क्षेत्र को चुना। जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए जब योगी आदित्यनाथ मथुरा (Yogi Adityanath Mathura Daura) पहुंचे तो सूबे के सीएम रहते ये उनका 19 वां दौरा था।
CM योगी कहां से लड़ेंगे चुनाव (CM Yogi Kahan Se Ladenge Chunav)
इसी तरह एक और विधानसभा क्षेत्र अयोध्या को लेकर भी सीएम योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath Ayodhya) का नाम जोड़ा जा रहा है। बता दें, कि इस वक़्त मुख्यमंत्री योगी विधान परिषद के सदस्य हैं। लेकिन, कयास लगाए जा रहे हैं कि साल 2022 में होने वाले चुनाव में वह अयोध्या से ताल ठोक (CM Yogi Adityanath Kahan Se Ladenge Chunav) सकते हैं।
इस धारणा को भी उसी वजह से बल मिला जो मथुरा के साथ रहा है। मतलब, हाल के महीनों में मुख्यमंत्री योगी अयोध्या के करीब दो दर्जन से अधिक बार दौरा कर चुके हैं। साथ ही, विकास परियोजनाओं में भी अयोध्या का खास ख्याल रखा जा रहा है।
तो इसी मुद्दे को लेकर समाचार पोर्टल newstrack.com ने सोशल मीडिया सर्वे किया, जिसके नतीजे हम आपको आगे बताने जा रहे हैं।
तेजी से उभरते सोशल मीडिया प्लेटफार्म KOO पर जब इसी मुद्दे को लेकर एक सर्वे किया गया, जिसमें पूछा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) कहां से लड़ेंगे? इसके जवाब में सबसे ज्यादा 64 प्रतिशत लोगों ने मथुरा का नाम लिया। वहीं, 36 फीसदी लोगों ने रामनगरी अयोध्या का नाम लिया।
KOO
अयोध्या - 36%
मथुरा - 64%
वहीं, जब एक अन्य और सबसे चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इसी सवाल को पूछा गया तो, 68.8 प्रतिशत लोगों ने अयोध्या के पक्ष में वोटिंग की। जबकि, 31.3 फीसदी लोगों ने मथुरा के नाम पर अपनी सहमति दी।
अयोध्या - 68.8%
मथुरा - 31.3%
इसी तरह newstrack.com की टीम ने जब ठीक यही सवाल फेसबुक पर पूछा तो एक बार फिर अयोध्या (Ayodhya Se Chunav Ladenge CM Yogi) के पक्ष में लोगों का रुझान दिखा। फेसबुक पर 64 प्रतिशत लोगों ने अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी के पक्ष में मतदान किया। जबकि, 36 फीसदी लोगों ने मथुरा पर सहमति जताई।
अयोध्या - 64 %%
मथुरा - 36%%
इस सर्वे के माध्यम से देखने पर पता चलता है कि अधिकतर लोगों की रे है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या से चुनाव लड़ें। हालांकि, इस बारे में अयोध्या से वर्तमान बीजेपी विधायक पहले ही कह चुके हैं कि अगर योगी आदित्यनाथ वहां से चुनाव लड़ना चाहेंगे तो मैं सीट छोड़ दूंगा। खैर, जो भी हो वह आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा। लेकिन फ़िलहाल, कुछ समय के लिए भविष्य की गर्भ में है।