UP Election 2022: बेरोजगारी पर कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिग्विजय सिंह बोले- 'झूठ है, जुमले हैं, भाषणों की भरमार है...

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज लखनऊ में कांग्रेस ने चुनावी शपथ पत्र जारी किया। इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला।

Published By :  Bishwajeet Kumar
Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Update: 2022-02-07 09:28 GMT

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह (तस्वीर : आशुतोष त्रिपाठी, न्यूज़ट्रैक)

UP Election 2022: यूपी में मतदान से पहले कांग्रेस (Congress) ने आज एक और चुनावी शपथ पत्र जारी किया है। कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने प्रदेश कार्यालय पर 'युवा बेरोजगार शिक्षा का बंटाधार महिलाओं पर अत्याचार' बुकलेट जारी की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) समेत तमाम नेता मौजूद रहे। दिग्विजय सिंह ने बुकलेट जारी करते हुए यूपी की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के साथ ही आरएसएस (RSS) पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस का बुकलेट जारी करते कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और उनके साथ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (तस्वीर : आशुतोष त्रिपाठी, न्यूज़ट्रैक)

उन्होंने कहा कि यूपी में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन नौकरी मांगने पर यहां युवाओं को लाठी मिलती है महिलाओं के साथ अत्याचार होता है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर बीजेपी (BJP) के खिलाफ कोई सड़क पर लड़ाई लड़ रहा है तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) हैं, बाकी विपक्ष नदारद रहा।

दिग्विजय सिंह ने इन मुद्दों पर बीजेपी को घेरा

1- देश में बेरोजगारी दर 7.9% के ऊंचे पायदान पर पहुंची।

2- दो करोड़ रोजगार तो हर साल मिले नहीं, बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवा

3- लॉकडाउन, नोटबंदी में 14 करोड़ लोगों की नौकरी गई

4- केंद्र व राज्य सरकारों में 60 लाख सरकारी पद खाली पड़े

5- मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरियां 50% कम हुई

6- जॉबलेश ग्रोथ बनी सबसे बड़ी चुनौती

7- भाजपा शासित राज्यों के हालात बद से बदतर

दिग्विजय सिंह ने कहा कि तीन दशक से उत्तर प्रदेश में सपा (SP), बसपा (BSP) और भाजपा की सरकार आ रही है यहां विकास के मुद्दे गायब हो गए और चुनाव आने पर जाति, धर्म के मुद्दे ऊपर हो जाते हैं लेकिन प्रियंका गांधी इन मुद्दों की बात नहीं करती वह असल मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है वह जनता के मुद्दों को उठा रही हैं चाहे वह बेरोजगारी हो क्या शिक्षा हो या महिलाओं पर अत्याचार का मामला हर जगह प्रियंका गांधी लड़ाई लड़ी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कुपोषण, बेरोजगारी में नंबर वन पर है और यह सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। मोदी सरकार जब से आई है देश का बंटाधार हो रहा है।

लखनऊ में कांग्रेस का कार्यक्रम (तस्वीर : आशुतोष त्रिपाठी, न्यूज़ट्रैक)

प्रियंका ने निभाया वादा

दिग्विजय सिंह ने प्रियंका गांधी के संघर्ष की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए 40% टिकट देने का वादा किया था जिसे उन्होंने निभाया है. अब तक 373 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है जिसमें 155 महिलाओं को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा दिया गया नारा लड़की हो लड़कियों की हवा पूरे देश में दिखाई दे रही है। प्रियंका गांधी जाति धर्म की बात नहीं करतीं हैं वह विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहीं हैं।

डबल इंजन की सरकार फेल

दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2014 से 2022 तक केंद्र में मोदी सरकार और 2017 से डबल इंजन की सरकार में विकास नहीं दिखा। डबल इंजन आपस में ही टकराते रहे उन्होंने कहा कि जब तक इंजन एक ही दिशा में आगे बढ़ते तो तब विकास दिखाई देता, लेकिन इनके दो नेता के आपस में टकराने से विकास बाधित हो गया। ये डबल इंजन एक दूसरे को दूसरी दिशा में खींच रहे हैं।

नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद

दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से नोटबंदी (Demonetisation) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उससे देश की अर्थ व्यवस्था बर्बाद हुई। यह मोदी ने कहा था 50 दिन में देश की अर्थव्यवस्था को सही कर दूंगा लेकिन आज तक कुछ नहीं कर पाए उनके 50 दिन के बाद ए सिर्फ खोखले साबित हुए। जबकि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने इसे सबसे बड़ा सकैम बताया था। नोटबंदी से देश में 30 लाख लोग बेरोजगार हुए रोजगार घटा और महंगाई बढ़ी।

MSME सबसे ज्यादा रोजगार देता है लेकिन नोटबंदी की वजह से बेरोजगारी बढ़ी, महिलों के रोजगार में भी कमी आई।

Tags:    

Similar News