Kanpur Dehat: मंत्री अनिल राजभर ने किया कानपुर देहात का दौरा, बाढ़ पीड़ितों को दी गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर ने आज कानपुर देहात का भ्रमण किया।

Report :  Manoj Singh
Update: 2022-09-01 11:10 GMT

मंत्री अनिल राजभर ने किया कानपुर देहात का दौरा

Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग मंत्री अनिल राजभर (Labor and Employment, Coordination Department Minister Anil Rajbhar) ने आज कानपुर देहात का भ्रमण किया। उन्होंने भ्रमण से पूर्व निरीक्षण भवन कानपुर देहात में वृक्षारोपण किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के उपरांत उन्होंने तहसील भोगनीपुर के बाढ़ प्रभावित गांव डिडौलिया बांगर का दौरा किया एवं प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों व ग्राम वासियों हेतु की गायी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रशासन ने पूर्ण मुश्तैदी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किया बचाव

इस बात से बेहद संतुष्ट दिखे कि वहां पर प्रशासन ने पूर्ण मुश्तैदी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव, राहत व पुनर्वास का कार्य किया। इस मौके पर उन्होने जनता को बाढ़ सामग्री वितरण किया एवं बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) द्वारा बाढ़ के स्थायी समाधान के क्रम में मजबूती से कदम आगे बढ़ाया है। हम जो मदद कर रहे हैं,बाढ़ राहत सामाग्री व राशन से पृथक भी माताओं, बहनों को किट वितरित की जा रही है। इससे प्रथक शासन का यह भी निर्णय है कि बाढ़ के कारण यदि किसी का घर गिरता है तो सरकार उनका घर भी बनवाएंगी, यदि किसानों की फसल बर्बाद होती है तो फसल मुआवज़ा भी दिया जाएगा। इस प्रकार सरकार पूर्ण रूप से आपके साथ खड़ी है।

मंत्री ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां का औचक निरीक्षण

इससे प्रथक मंत्री द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां का भी औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या का जायजा लिया, जहां बताया गया कि औसतन 500 से ज्यादा मरीज़ प्रतिदिन दिखाने आते हैं, जिस पर उन्होंने ओपीडी के अनुसार अस्पताल को छोटा बताया एवं उसे 100 शैया तक उच्चीकृत करने हेतु पत्र भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं उप मुख्यमंत्री से वार्ता कर उच्चीकृत कराने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर ये रहे उपस्थित

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान सहित आयुक्त, कानपुर नगर कानपुर डा0 राज शेखर, जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक सुनीति, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय आदि अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण व ग्राम वासी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News